श्रद्धा कपूर ने दी खुशखबरी! बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की फिल्‍म में करेंगी काम, शहीद विजय सालस्‍कर पर बनाएंगी मूवी

Updated on 24-11-2025 02:46 PM
अपनी सादगी से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं श्रद्धा कपूर जहां इन दिनों पैर में फ्रैक्‍चर के कारण घर पर आराम फरमा रही हैं, वहीं उन्‍होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके बाद उनके दीवानों की बांछे ख‍िल गई हैं। 'स्‍त्री' एक्‍ट्रेस ने कंफर्म किया है कि उनकी अगली फिल्‍म कथ‍ित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ होगी। राहुल मोदी एक राइटर और फिल्‍ममेकर हैं। श्रद्धा बीते दिनों फिल्‍म 'ईथा' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। वह लावणी डांस सीक्‍वेंस शूट कर रही थीं, जबकि उनका पैर फ्रैक्‍चर हो गया। एक्‍ट्रेस ने हेल्‍थ अपडेट भी दिया है। बताया है कि सेहत में सुधार है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान मजाक में कहा कि फ्रैक्‍चर की वजह से वह 'टर्मिनेटर' की तरह घूम रही हैं।

QnA सेशन के दौरान श्रद्धा कपूर फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं। उन्‍होंने इसी दौरान अपने अपकमिंग प्रोजेक्‍ट्स के बारे में भी बताया। एक्‍ट्रेस ने बताया कि 'ईथा' के बाद वह राहुल मोदी की एक फिल्म में दिखेंगी, जो स्टार्टअप्स की दुनिया की कहानी हेागी। श्रद्धा ने कहा कि फिल्‍म में उनका रोल बहुत चैलेंजिंग है।

शहीद व‍िजय सालस्‍कर की बायोपिक करेंगी प्रोड्यूस

श्रद्धा कपूर ने ये भी बताया कि वह बतौर प्रोड्यूसर सुपर फैट स्टूडियो के साथ दो फिल्में को-प्रोड्यूस करने वाली हैं। इनमें से एक फिल्‍म जाबांज पुलिस अफसर एक पुलिसवाले विजय सालस्कर की कहानी होगी, जो 26/11 हमलों में शहीद हो गए थे। इसे अखिव अली डायरेक्ट करेंगे। विजय सालस्कर ने दगड़ी चॉल में अरुण गवली के गैंग के कई गुंडों का एनकाउंटर किया था।

एक अन्‍य फिल्‍म की शूटिंग भी कर ली है पूरी

श्रद्धा कपूर ने एक और खुलासा किया कि उन्‍होंने एक अन्‍य फिल्‍म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा, 'मैंने एक फिल्म की शूटिंग पहले ही कर ली है। इसकी आध‍िकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, इसलिए मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती। लेकिन जल्‍द ही इसको लेकर ऐलान होगा।'

स्‍टार्टअप कल्‍चर पर आधारित होगी श्रद्धा-राहुल की फिल्‍म

एक्‍ट्रेस ने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट के बाद वह अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की फिल्म कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'उसके बाद मैं राहुल की फिल्म कर रही हूं। उसके बारे में बिंदास बात कर सकती हूं। यह स्टार्टअप की दुनिया की फिल्म है। यह हसल कल्चर यानी बिजनस की दुनिया में मची हलचल और उसकी एनर्जी पर आधारित है। मेरे लिए एकदम नया किस्म का रोल है जो बहुत ज्यादा चैलेंजिंग है।'

श्रद्धा कपूर ने बताया क्‍यों जान-बूझकर चुन रही हैं कम फिल्‍में

'एक विलेन' फेम एक्‍ट्रेस ने आगे कहा कि वह करियर के इस पड़ाव पर सिर्फ वैसे रोल ही चुन रही हैं, जो उन्हें एक एक्टर के तौर पर आगे बढ़ाए। श्रद्धा ने कहा, 'अभी मैं जान-बूझकर यही तय कर रही हूं कि मुझे इस टाइप के रोल ही करने हैं, जहां पर मैं एक एक्टर के तौर पर बहुत ज्यादा चैलेंज होती हूं और एक एक्टिव कैरेक्टर प्ले करती हूं। इसलिए बहुत सोच समझकर स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हूं।'

कौन हैं, कहां से हैं श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी?

राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर ने कभी खुलकर अपने रिश्‍ते पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन अनंत अंबानी की शादी से लेकर सोशल मीडिया पर R वाले पेंडेंट तक, एक्‍ट्रेस ने कई बार फैंस को अपने रिश्‍ते को लेकर हिंट दिया है। राहुल मोदी एक राइटर और फिल्‍ममेकर हैं। वह 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फ‍िल्मों के लिए जाने जाते हैं। राहुल मोदी मुंबई से ही हैं और उन्होंने सुभाष घई की व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है। उन्होंने लव रंजन की 2011 में रिलीज 'प्यार का पंचनामा' के सेट पर बतौर इंटर्न करियर की शुरुआत की थी। बाद में वह 'आकाश वाणी' जैसे प्रोजेक्ट्स में उनके एसोसिएट डायरेक्टर बने।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.