श्रद्धा और लता मंगेशकर का रिश्ता!
श्रद्धा ने कई फिल्मों में गाने गाए हैं। श्रद्धा दिवंगतर सिंगर लता मंगेशकर की रिश्तेदार हैं। एक्ट्रेस के नाना पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे लता जी के चचेरे भाई थे। इस रिश्ते से श्रद्धा की मां शिवांगी, लता की भतीजी लगती हैं। इसलिए श्रद्धा उन्हें आजी कहकर बुलाती थीं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रद्धा
श्रद्धा को इसी साल 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में देखा गया था। इसमें वो रणबीर कपूर संग स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। अब उन्हें 'स्त्री 2' में देखा जाएगा। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। इसके पहले पार्ट में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव भी थे। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी।