पृथ्वी के लिए श्रमदान के साथ-साथ शर्मदान भी जरूरी

Updated on 22-04-2023 06:00 PM

जनजातीय कार्य विभाग के बावड़िया कला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय (गुरुकुलम्) विद्यालय में शुक्रवार शाम 'इनवेस्ट इन अवर प्लानेट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 'विद्यार्थी, विज्ञान और आर्ट' थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में  नई दिल्ली स्थित 'विज्ञान प्रसार' द्वारा तैयार लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। लघु फिल्म 'मैं भारत' में विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। वहीं, लघु फिल्म 'अर्थ' में उन्हें पृथ्वी और पर्यावरण का महत्व व संरक्षण के बारे में बताया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव सुधा चौधरी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और जागरुकता के लिए उनके कर्तव्यों पर उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि मैंने बतौर आई.ए.एस. अधिकारी पर्यावरण से जुड़े कई श्रमदान अभियानों की पहल की जिसके व्यापक परिणाम भी मिले। दरअसल, पृथ्वी के लिए श्रमदान के साथ-साथ शर्मदान करना भी जरूरी है ताकि हम पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सहयोग करते समय शर्म महसूस न करें।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रिंसिपल साइंटिस्ट श्री विकास शेन्दे ने विद्यार्थियों को क्लाइमेट चेंज और उसमें मनुष्य की भूमिका विषय पर संबोधित किया। साथ ही, 'मैं भारत' और 'अर्थ' लघु फिल्म के निर्माता व लेखक डॉ. सुधीर आजाद ने फिल्म और पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों की संवेदनशीलता विकसित करने पर उद्बोधन दिया। बाल शिक्षा विशेषज्ञ और लेखिका सुश्री परी जोशी ने विद्यार्थियों को पृथ्वी से जुड़े विषयों पर चेतना विकसित करने के बारे में अपनी बात रखी। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर जनजातीय विद्यार्थियों ने गोंडी नृत्य और गीत के साथ 'लहरा दो तिरंगा...' पर नृत्य प्रस्तुति भी दी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.