'ब्लैक ब्यूटी' बनीं श्रुति हासन, कान फिल्म फेस्टिवल में बढ़ाईं दिल की धड़कनें

Updated on 24-05-2023 08:06 PM
16 मई को फ्रेंच रिवेरा में 76वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हुआ था। अब तक इस इवेंट में बॉलीवुड की कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस ने जलवा बिखेरा। इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर सारा अली खान और उर्वशी रौतेला तक शामिल हैं। अब इस लिस्ट में साउथ-बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन का नाम भी जुड़ गया है। वो 'ऑल-ब्लैक' यानी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। उनका रेड कार्पेट लुक वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Shruti Haasan ने इंस्टाग्राम पर कान फिल्म फेस्टिवल की फोटोज शेयर की हैं। वो कान में अपनी इंटरनेशनल मूवी 'द आई' के प्रमोशन के लिए मौजूद हैं। इसके अलावा वो 'एक्टिवेटिंग चेंज' सेशन में बतौर चीफ गेस्ट भी नजर आएंगी।
कान फिल्म फेस्टिवल से अपनी फोटोज शेयर करते हुए श्रुति हासन ने कैप्शन में लिखा, 'रेड कार्पेट, लेकिन हमेशा इसे ब्लैक बनाएं।' श्रुति ने डिजाइनर सुरभि शुक्ला की ड्रेस पहनी थी, जिसमें फ्लोरल पैटर्न भी था। अपने लुक को मिनिमल मेकअप लुक से कंप्लीट किया।

इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रुति

श्रुति को आखिरी बार 'वाल्टर वीरैय्या' में देखा गया था। उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं, जिनमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ 'सालार' शामिल हैं। वह तेलुगू स्टार नानी की अगली फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। श्रुति हासन अपनी पहली अंग्रेजी भाषा की फिल्म- द आई में भी नजर आने वाली हैं।

कान में नजर आए ये इंडियन सिलेब्स

कान में श्रुति के अलावा मौनी रॉय ने भी शिरकत की। मौनी ने कान में डेब्यू किया। इनके अलावा सारा अली खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, ईशा गुप्ता, उर्वशी रौतेला, मृणाल ठाकुर, मानुषी छिल्लर नजर आ चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इस फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी शिरकत कर सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.