शुभमन गिल काउंटी क्रिकेट के अपने डेब्यू मैच में शतक से चूके, बनाए इतने रन

Updated on 08-09-2022 06:14 PM

युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय काउंटी क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले गिल ने काउंटी क्रिकेट में अपना डेब्यू ग्लेमोर्गन की ओर से खेलते हुए वोस्टरशायर के खिलाफ किया। अपने पहले ही मैच में गिल ने धमाकेदार आगाज किया, मगर वह अपनी शानदार पारी को शतक में तबदील करने से चूक गए। गिल ने वोस्टरशायर के खिलाफ 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 92 रनों की लाजवाब पारी खेली। गिल की इस पारी के बावजूद ग्लेमोर्गन मुश्किल स्थिति में है।

वोस्टरशायर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गैरेथ रोडरिक (172) के शतक के दम पर 454/9 पर अपनी पारी घोषित कर दी। गैरेथ रोडरिक ने 348 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौकों की मदद से यह नाबाद पारी खेली। रोडरिक के अलावा पोलक (54), बर्नार्ड (75) और जो लीच (87) ने अर्धशतक जड़े। स्टरशायर के इस स्कोर के सामने ग्लेमोर्गन की टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ग्लेमोर्गन ने 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन बना लिए हैं। वह अभी भी वोस्टरशायर से 213 रन पीछे हैं। ग्लेमोर्गन के लिए शुभमन गिल के अलावा एडवर्ड बायरोम ने 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल शुरुआत से अच्छी लय में दिख रहे थे। 87 गेंदों पर 6 चौकों की मदद उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान कई खूबसूरत कवर ड्राइव के साथ लाजवाब पुल शॉट भी खेलें। 92 रनों की पारी के दौरान उन्होंने कुल 148 गेंदों का सामना किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.