शुभमन गिल पर भारी न पड़ा जाए नादानी, अनजाने में तोड़ा आईसीसी का नियम, हो सकती है सजा

Updated on 12-06-2023 08:34 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ विवादित तरीके से आउट दिया गया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में कैमरून ग्रीन ने गिल का कैच लिया। सवाल ये था कि गेंद ग्रीन के हाथों में सफाई से आई है या जमीन में टच हो गई है। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद गिल को आउट करा दिया। इसके बाद से ही विवाद चल रहा है।

शुभमन गिल ने किया ट्वीट

शुभमन गिल ने डब्ल्यूटीसी फाइनल की दूसरी पारी में विवादास्पद आउट होने के लिए तीसरे अंपायर पर कटाक्ष किया था। गिल ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के 15 मिनट बाद ही ट्विटर पर कैच का फोटो पोस्ट किया। इसमें कैमरून ग्रीन कैच के लपकने की कोशिश कर रहे हैं। कैप्शन में गिल ने मैग्नीफाइंग लेंस लेंस की इमोजी पोस्ट करने के साथ ही सिर पर हाथ रखने वाली इमोजी भी लगाई।


मुश्किल में पड़ सकते हैं गिल

थर्ड अंपायर पर कटाक्ष करने वाली इस ट्वीट की वजह से शुभमन गिल मुश्किल में पड़ सकते हैं। ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के अनुसार, खिलाड़ी इंटरनेशन मैचों में होने वाली घटनाओं या ऐसे मैचों में शामिल व्यक्तियों की आलोचना या अनुचित टिप्पणी करने पर लेवल 1 या लेवल 2 के अपराधों के आरोपों का सामना कर सकते हैं। हालांकि, स्थिति की गंभीरता यह निर्धारित करती है कि खिलाड़ी को दंडित किया जाएगा या नहीं।

अभी तक नहीं हुआ एक्शन

लेवल 1 का दोषी पाए जाने की स्थिति में खिलाड़ी का मैच फीस काटा जाता है। इसके साथ ही एक या दो डिमेरिट पॉइंट दिए जाएंगे। वहीं लेवल 2 का दोषी पाए जाने पर 100 प्रतिशत तक मैच फीस कट जाता है। इसके साथ ही चार डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं। ऐसे में एक टेस्ट या दो लिमिटेड ओवर इंटरनेशनल मैच का बैन लग सकता है। हालांकि गिल पर अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.