शुभमन गिल तो सीख लेगा, लेकिन पुजारा तुम... रवि शास्त्री ने लाइव कॉमेंट्री में उधेड़ी बखिया

Updated on 09-06-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में संघर्ष कर रहा है। 469 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट झटक लिए हैं, जबकि भारत का स्कोर 151 रन है। वह अब भी पहली पारी के आधार पर 318 रन पीछे है। भारत के टॉप ऑर्डर रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली सस्ते में आउट हुए। एक के बाद एक घुटने टेकते धाकड़ बल्लेबाजों को देखकर पूर्व कोच रवि शास्त्री काफी गुस्से में नजर आए।

भारत के शीर्ष चार में से कोई भी बल्लेबाज 20 रन तक नहीं पहुंच सका। रविंद्र जडेजा ने जरूर अच्छी बैटिंग की और भारत को 151 रन तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। मैच में 3 दिन बाकी हैं, लेकिन टीम इंडिया के प्रदर्शन से हर कोई परेशान है। गिल को स्कॉट बोलैंड ने एक खतरनाक इनस्विंगर से बोल्ड किया तो चेतेश्वर पुजारा कैमरून ग्रीन की गेंद पर गच्चा खा गए।
इन दोनों ने गेंद को छोड़ा था और दोनों ही मौके पर गेंद ऑफ स्टंप ले उड़ी। यह हैरान करने वाला था, क्योंकि बल्लेबाज को कम से कम अपने स्टंप्स के बारे में तो जानकारी होनी ही चाहिए। इस पर रवि शास्त्री ने लाइव कॉमेंट्री के दौरान जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा- यह इसे छोड़कर खराब कर रहा है। इसे गेंद तक जाना चाहिए और शॉट लेना चाहिए था। जिस तरह से गेंद छोड़ रहे थे ऑफ स्टंप्स दिख रहा था। यह भयानक गलती है।

यह देखना अधिक निराशाजनक था कि यह वही पिच थी जहां पिछले दो वर्षों में काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेलते हुए पुजारा ने ट्रक भर रन ठोके हैं। पिछले साल भी जब भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 2021 सीरीज का रीशेड्यूल पांचवां टेस्ट खेला था, तो पुजारा को उनके सरे अनुभव के लिए चुना गया था। उन्होंने वहां भी निराश किया था और अब यहां फिर द ओवल में। शास्त्री ने कहा कि गिल का गलती करना समझ में आता है, क्योंकि अभी भी युवा खिलाड़ी के लिए शुरुआती दिन हैं, लेकिन 100 टेस्ट के अनुभवी पुजारा को यह नहीं देखना कि उनका ऑफ स्टंप कहां है, यह अपने आप में एक बड़ी निराशा है।

उन्होंने कहा- हम इंग्लैंड में गेंद छोड़ने के बारे में बात करते हैं और हम हमेशा यह जानने के बारे में बात करते हैं कि आपका ऑफ स्टंप कहां है। देखिए, शुभमन गिल अपने फुटवर्क के साथ थोड़ा आलसी हैं, लेकिन पुजारा यह देखकर बहुत निराश होंगे। उन्हें गेंद की ओर जाना चाहिए था। यह समझ से परे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.