चुप बैठो और क्रिकेट खेलो... तीसरे टेस्ट के बाद इयान चैपल ने रोहित सेना को लगाई फटकार

Updated on 04-03-2023 07:25 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया जिसमें मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पर 9 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस दौरे पर यह पहली जीत थी। हालांकि पहले दो मैच जीतने की वजह से भारत अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे है। वहीं तीसरे टेस्ट में रोहित सेना का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। खासकर टीम की बल्लेबाजी ने सबको काफी निराश किया। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज इयान चैपल ने इंदौर टेस्ट के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना की है।


भारत अपने हिसाब से पिच बनवाता है- इयान चैपलपूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान चैपल ने भारतीय टीम के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत अपने मुताबिक पिच बनाता है। उन्हें खेल पर ध्यान देना चाहिए और पिच बनाने का काम क्यूरेटर पर छोड़ देना चाहिए। इयान चैपल ने कहा, 'भारत को अपनी गलतियों पर ध्यान देने की जरूरत है। मैं इस बारे में पहले भी बात कर चुका हूं कि कैसे भारत अपने हिसाब से पिच बनवाता है। क्या भारत यह भूल गया है कि वह पिछली दो टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में जीत चुका है? एडमिनिस्ट्रेटर, खिलाड़ियों, कोचों या फिर क्यूरेटर के अलावा कोई भी बाहर वाला क्या कर रहा है? पिच कैसी होनी चाहिए यह क्यूरेटर पर छोड़ देना चाहिए। क्यूरेटर को ऐसी पिच बनाने दीजिए, जैसी उसे सही लगती है। खिलाड़ी बस खेलें इन पिचों पर।'

चुप बैठो और क्रिकेट खेलो- इयान चैपल
    79 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने आगे अपने बयान में भारतीय टीम की आलोचना करते हुए कहा कि उनको चुप रह कर क्रिकेट खेलने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पूर्व कप्तान ने कहा, 'अगर वह अगले टेस्ट के लिए ऐसा करते हैं, तो क्यूरेटर को कहना चाहिए कि वह अपने खेल पर ध्यान दें। भारतीयों को जरूरत है कि वह चुप बैठें और क्रिकेट पर वापस लौटें। क्या सच में वह भूल गए हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया में कैसे जीते थे? टीम में ऋषभ पंत नहीं हैं और अब टीम इंडिया को उनकी अहमियत समझ आएगी।' ध्यान रहे कि भारतीय टीम के स्टाक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ समय पहले भयानाक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे जिसके बाद से वह तकरीबन साल भर के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.