सिद्धार्थ शुक्ला वैसे नहीं जैसा बिग बॉस में दिखाया, रश्मि देसाई के लिए कहते थे गंदे शब्द, वैष्णवी का दावा

Updated on 17-02-2026 12:50 PM
सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कुछ ऐसा दावा किया गया है जिसे सुनकर हो सकता है कि उनके फैन्स को ये बिल्कुल अच्छा न लगे। टीवी एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड सिद्धार्थ को लेकर कुछ कड़वी बातें कही हैं। उन्होंने अपने सनसनीखेज दावे में कहा है कि 'दिल से दिल तक' शो के सेट पर सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के साथ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया करते थे।

यहां आपको ये भी बताना चाहेंगे कि 'शक्तिमान' शो में नजर आ चुकीं वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने 'दिल से दिल तक' सीरियल में सिद्धार्थ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था। अब उनके निधन के करीब 5 साल बाद एक्ट्रेस ने उनके बारे में चौंकाने वाले दावे किए हैं। टीवी शो में नजर आनेवालीं ऑन-स्क्रीन मां का कहना है कि सिद्धार्थ सेट पर अपनी को-एक्ट्रेसेस रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के साथ अपमानजनक भाषा का अक्सर इस्तेमाल किया करते थे।

पहले सिद्धार्थ शुक्ला काफी क्यूरियस और समझदार लगे

वैष्णवी ने हाल ही नें सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातें की। उन्होंने इस बातचीत में सेट पर कलाकारों के व्यवहार को लेकर कई खुलासे किए। यहां उनसे ये भी पूछा गया कि क्या उनका सिद्धार्थ शुक्ला के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड था? इसपर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं था। हालांकि, उन्होंने बताया कि जब शूटिंग के पहले दिन सिद्धार्थ से उनकी मुलाकात हुई तो वो काफी क्यूरियस और समझदार लगे थे।

'बिग बॉस में सिद्धार्थ की जो छवि दिखाई गई वो असल में वैसी नहीं थी'

वैष्णवी ने कहा, 'सच बताऊं तो बिग बॉस में उनकी जो छवि दिखाई गई वो असल में वैसी नहीं थी। उन्हें बहुत अच्छे और स्वीट लड़के की तरह दिखाया गया, शहनाज गिल के साथ उनकी क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई, जिससे कहानी का रुख बदल गया।'

'जब वो रश्मि के बारे में बोलते थे तो मुझे परेशान करती थी वो बातें'

वैष्णवी ने उनके बारे में बातें करते हुए आगे कहा, 'जब वो रश्मि के बारे में बोलते थे और जो कुछ भी हो रहा था, वो मुझे परेशान करता था। मैं ये नहीं कहती कि रश्मि बहुत परफेक्ट हैं, लेकिन वो सेट पर काम करने के लिए अच्छी थीं। हम सब साथ में खाते थे और मैंने कभी सेट पर गलत व्यवहार करते हुए नहीं देखा।' उन्होंने कहा कि वो गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं करती थीं, लेकिन सिद्धार्थ बहुत भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें जिस तरह से 'बिग बॉस' में जो दिखाया गया, वो उससे बिल्कुल उल्टे थे।

रश्मि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा था

वैष्णवी ने एक वाकिया सुनाते हुए कहा, 'मुझे बहुत अच्छी तरह से तो याद नहीं, लेकिन उस समय कुछ ऐसा माहौल बनाया जा रहा था कि रश्मि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा था। ऐसा लगने लगा कि जैसे वही प्रॉब्लम क्रिएट करती हों। सिद्धार्थ सेट पर रश्मि और जैस्मिन दोनों के साथ कभी दोस्त बनते, कभी किसी एक के साथ मिलकर दूसरी को टारगेट करते। उन्होंने ये भी बताया कि सेट पर रैगिंग होती थी।

'सिद्धार्थ को सेट से बाहर जाने के लिए भी कह दिया गया था'

उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने खुद इस व्यवहार को नजरअंदाज किया ताकि प्रड्यूसर को नुकसान न हो। वैष्णवी ने ये भी बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब सिद्धार्थ को सेट से बाहर जाने के लिए भी कह दिया गया था, लेकिन बाद में चैनल की डिमांड पर उन्हें वापस बुला लिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.