चिकित्सा छात्रा बाला सरस्वती की खुदकुशी में पूर्व विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई के संकेत

Updated on 28-08-2023 12:37 PM

भोपाल। गांधी मेडिकल कालेज की पीजी की छात्रा बाला सरस्वती के खुदकुशी के मामले में शाहजहांनाबाद पुलिस ने करीब करीब जांच पूरी कर ली है, जांच में सामने आया है छात्रा मानसिक रुप से परेशान थी, उसे अपना थिसीस जल्द से जल्द जमा करनी थी ,वह गर्भवती होने के कारण अवकाश पर अधिक रहती थी, जांच के दौरान मृतक के स्वजनों ने बयान में बताया है कि उसे उसकी पूर्व विभागाध्यक्ष मानसिक रुप से परेशान किया जा रहा था। शादी के बाद से वह निजी कारणों से सात माह से ज्यादा समय छुट्टी ले चुकी थी। इस कारण वह काफी तनाव में थी, पुलिस जांच में विभागाध्यक्ष घेरे में आ गई है। बयान लेने के बाद आखरी बार नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया है।

नवागत एसीपी के आमद देने के बाद पूरे मामले में जांच में तेजी आ गई है। उनका कहना है कि मामले में जांच कर मामले में कार्रवाई करेंगे। हम बता दें कि एक अगस्त् को बाला सरस्वती ने सोमवार तड़के घर में एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुबह पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के स्वजन मंगलवार को बेंगुलरु से भोपाल पहुंचे, जिसके बाद डाक्टर का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस को उसके मोबाइल से सुसाइट नोट मिला था। री थीसिस मैं कभी पूरी नहीं कर पाऊंगी और ये लोग मुझे कभी भी दोबारा नहीं जी पाएंगे, चाहे कुछ भी हो जाए यदि मैं अपना खून और आत्मा लगा दूं और अपना सब कुछ दे दूं तो यह उनके लिए कभी भी पर्याप्त नहीं होगा। आपकी मर्जी के विरुद्ध इस कालेज में प्रवेश करना चुना। नेव इट्ज़ कभी भी उनके लिए पर्याप्त नहीं है।इस निर्णय पर मुझे बहुत पछतावा है। मैंने विषय सीख लिया है, लेकिन इन लोगों में नैतिकता की कमी और विषाक्तता इतनी अधिक है कि मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती.. मुझे वास्तव में खेद है। यह बात एनेस्थिसिया के इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर जान देने वालीं गांधी मेडिकल कालेज की गायनेकोलाजी की पीजी तृतीय वर्ष छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखे थे।

पूर्व विभागाध्याक्ष जांच के घेरे में

मामले के जांच अधिकारी एसीपी शाहजहांनाबाद एनके उपाध्याय ने बताया कि मामले में करीब करीब जांच पूरी हो गई है। मृतका के स्वजनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जीएमसी पूर्व विभागाध्यक्ष को एक बार फिर इस खुदकुशी के मामले में बुलाया है। उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.