Suzlon Energy और Zomato सहित इन शेयरों में मंदी के संकेत, बाजार में उतरने से पहले देख लें लिस्ट

Updated on 18-08-2023 02:38 PM
नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार (Share Market) गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 0.59 फीसदी या 388 अंक गिरकर 65,151 पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.51 फीसदी या 99.75 अंक गिरकर 19,365 पर बंद हुआ था। गुरुवार को सबसे अधिक गिरावट निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी ऑयल एंड गैस में देखने को मिली थी। आइए जानते हैं कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Union Bank, Orient Paper, eMudhra, Piramal Enterprises और Jai Corpa पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है, यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।


इन शेयरों में मंदी का संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Suzlon Energy, Zomato, IDBI Bank, IFCI और LIC Housing शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Apar Industries, J&K Bank, Apar Industries, Cochin Shipyard और Latent View Analytics शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।


इन शेयरों में है बिकवाली का दबाव


जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, उनमें Easy Trip Planners, Redtape Penta Gold, Accuracy Shipping और BKM Industries शामिल हैं। इन शेयरों में काफी अधिक बिकवाली देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है। यह इन शेयरों में मंदी का संकेत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.