मध्‍य प्रदेश की 230 मंडियों में सन्नाटा, व्‍यापारियों की हड़ताल के चलते नहीं हुई अनाज खरीदी

Updated on 05-09-2023 01:20 PM

राजधानी की करोंद अनाज मंडी सहित प्रदेश की 230 मंडियों में सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। अमूमन दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली अनाज की नीलामी नहीं हुई। शाम छह बजे तक कुछ किसान ट्रैक्टरों से मंडियों में गेहूं, सोयाबीन, चना समेत अन्य अनाज लेकर पहुंचे भी, लेकिन अनाज व्यापारियों ने अनाज की खरीदी करने से मना कर दिया।

मप्र सकल अनाज दलहन-तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के आह्वान पर प्रदेश भर के अनाज व्यापारियों ने मंडी शुल्क 1.5 प्रतिशत से कम करके एक प्रतिशत करने, निराश्रित शुल्क हटाने, लाइसेंस नवीनीकरण की अनिवार्यता हटाने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। इसका असर मंडियों में होने वाली अनाजों की खरीदी पर पड़ा।

700 करोड़ रुपये की अनाज खरीदी प्रभावित हुई

अनाज व्यापारियों ने दावा किया है कि भोपाल की करोंद कृषि उपज मंडी समेत सीहोर, आष्टा, देवास, इंदौर, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, भिंड, रीवा, सतना, सागर, विदिशा, नर्मदापुरम सहित प्रदेश की सभी छोटी-बड़ी अनाज मंडियों के बंद रहने से 700 करोड़ रुपये की अनाज खरीदी प्रभावित हुई है।

मंडियों में अनाज की खरीदारी नहीं करेंगे

महासंघ के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल ने बताया कि जब तक शासन स्तर पर हमारी मांगें नहीं मान ली जाती हैं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मंडियों में अनाज की खरीदारी नहीं करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.