बेटी के पिता बने सिंगर आतिफ असलम, शेयर की पहली तस्वीर और बताया क्या रखा है नाम

Updated on 23-03-2023 09:07 PM
पॉपुलर सिंगर आतिफ असलम की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह और उनकी पत्नी एक प्यारी सी बच्ची के पैरेंट्स बन गए हैं। आतिफ की पत्नी ने 23 मार्च को बेटी को जन्म दिया। पाकिस्तानी सिंगर ने पिता बनने की गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की है और साथ ही अपनी लाडली की पहली झलक भी दिखाई है। आतिफ असलम ने बेटी को अपने दिल की रानी बताते हुए खूब प्यार उड़ेला और इमोशनल पोस्ट लिखा।
    Atif Aslam और उनकी पत्नी सारा पहले से ही दो बेटों के पैरेंट्स है और अब उनके घर में बेटी का आगमन हुआ है। आतिफ असलम के मुताबिक, उन्हें इस पल का लंबे समय से इंतजार था। आतिफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर कर नाम का भी खुलासा किया है।

    आतिफ बोले- इंतजार खत्म हुआ

    आतिफ असलम ने लिखा है, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मेरे दिल की नई रानी आ गई है। बेबी और सारा दोनों एकदम ठीक हैं। प्लीज हमारे लिए दुआएं करिए। हालिमा आतिफ असलम की तरफ से रमादान मुबारक।' आतिफ असलम के इस पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार उड़ेल रहे हैं और पिता बनने पर सिंगर को बधाई दे रहे हैं।

    आतिफ की बीवी और बच्चे

    मालूम हो कि आतिफ असलम की पत्नी सारा एक शिक्षाविद् हैं। दोनों ने 2013 में लाहौर में निकाह किया था। आतिफ और सारा के दो बेटे हैं, जिनका नाम अब्दुल अहाद और अर्यान असलम है। आतिफ असलम भले ही पाकिस्तानी सिंगर हैं, लेकिन बॉलीवुड में भी वह कई ब्लॉकबस्टर गाने गा चुके हैं।

    आतिफ के इंडिया में फैन्स

    इंडिया में आतिफ असलम की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आतिफ असलम को 'तू जाने ना', 'तेरा होने लगा हूं', 'दिल दिया गल्लां', 'पहली नजर में', 'बाखुदा तुम्ही हो' और 'वो लम्हे वो बातें' जैसे कई गानों के लिए जाना जाता है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
    Advt.