सिंगर Talwiinder ने आख‍िरकार कुबूली 'प्‍यार' की बात, Disha Patani से 5 साल छोटे हैं कथ‍ित बॉयफ्रेंड

Updated on 05-02-2026 01:34 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हाल ही में सिंगर और रैपर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आईं। नूपुर सेनन की शादी में दोनों एक साथ दिखाई दिए, जिससे उनकी डेटिंग को लेकर खबरें फैलने लगीं। उसके बाद वे नूपुर के रिसेप्शन में भी दिखे। अब, द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में तलविंदर ने आखिरकार दिशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर तलविंदर ने कहा, 'शादी से ठीक पहले ही हमारी जान-पहचान बढ़ी थी और इस तरह की खबरों ने हमें चौंका दिया है। हम दबाव या अफवाहों के आगे झुकना नहीं चाहते। हम अभी भी खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा क्योंकि अगर वे अफवाहें फैलाना चाहते हैं, तो मैं उन्हें अफवाह ही रहने दूंगा।'


दिशा संग रिश्ते पर तलविंदर का जवाब

दिशा और तलविंदर को एक साथ हाथों में हाथ डाले भी चलते हुए देखा गया था। दोनों मुस्कुरा रहे थे और ऐसा लग रहा था कि साथ में काफी कंफर्टेबल हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब प्यार और रिश्तों के बारे में सोचते हैं, तो सिंगर ने जवाब दिया, 'मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं, मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं।' दोनों की उम्र में 5 साल का फर्क है। जहां दिशा की उम्र 33 साल है, वहीं तलविंदर 28 साल के हैं।

कहां से शुरू हुईं डेटिंग की खबरें!

दिशा और तलविंदर के बीच डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले तब उठीं जब उन्हें उदयपुर में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्मों में एक साथ देखा गया। एक हफ्ते बाद उन्हें लोलापालूजा इंडिया 2026 में लाइव दर्शकों के सामने हाथ में हाथ डालकर चलते हुए देखा गया, जिससे फैंस को लगा कि वे अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर रहे हैं। लेकिन सच तो ये है कि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर सीधे तौर पर रिएक्ट नहीं किया है।


टाइगर श्रॉफ को डेट कर चुकी हैं दिशा पाटनी

इससे पहले, दिशा एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। खबरों के मुताबिक, दोनों 2022 में अलग हो गए थे, लेकिन कहा जाता है कि उनके बीच अभी भी अच्छी दोस्ती है। दिशा एक्टर की बहन कृष्णा श्रॉफ की भी बहुत अच्छी सहेली हैं। दोनों को अक्सर एक साथ मस्ती करते देखा जाता है। शॉपिंग से लेकर पार्टी तक में भी वे साथ ही जाती हैं।


दिशा पाटनी की अगली फिल्म

काम की बात करें, तो दिशा अगली बार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' में खास रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं, उनके साथ तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर भी हैं। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

कौन हैं तलविंदर?

तलविंदर एक जाने-माने रैपर और सिंगर हैं जिनकी यूथ में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने स्पॉटिफाई और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर म्यूजिक रिकॉर्ड करना और रिलीज करना शुरू किया, जहां उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी और कवर सॉन्ग्स अपलोड किए, जिनमें 'फिर मोहब्बत' भी शामिल है। 2022 में 'कम्मो जी', 'धुंधला' और 'फंक सॉन्ग' जैसे गानों से उन्हें लोकप्रियता मिली, जो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए। 2024 में उन्होंने अपना पहला एल्बम 'मिसफिट' रिलीज किया, जिसमें कई कलाकारों के 13 गाने शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.