सिसोदिया शराब घोटाले में शामिल दुनिया के इकलौते शिक्षा मंत्री होंगे, गिरफ्तारी पर बीजेपी का तंज
Updated on
27-02-2023 06:16 PM
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को कहा कि दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया या आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने शराब नीति में हुए भ्रष्टाचार के सिलसिले में कभी सवालों का जवाब नहीं दिया। बीजेपी ने यह भी कहा कि उसका मानना है कि गिरफ्तार नेता के खिलाफ इस मामले में दम है। सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पार्टी ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तंज कसते हुए कहा कि सिसोदिया दुनिया के एकमात्र शिक्षा मंत्री हैं, जो शराब घोटाले में शामिल होंगे और यह पूरा प्रकरण आंख खोलने वाला और चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत खारिज कर दी गई है, क्योंकि उनके निर्दोष होने के AAP के दावे के बावजूद उनके खिलाफ मामले में दम है। उन्होंने कहा, ‘इसी तरह, भाजपा का मानना है कि सिसोदिया के खिलाफ भी मामले में दम है।’
पात्रा ने सिसोदिया को ‘शराब मंत्री’ कहा और उन पर पिछले दरवाजे से अपनी पार्टी के लिए पैसा जुटाने के लिए थोक विक्रेताओं के कमीशन में बढ़ोतरी सहित कई अनियमितताओं का आरोप लगाया। बीजेपी प्रवक्ता ने गिरफ्तारी के पीछे राजनीति के आरोप को भी खारिज करते हुए कहा कि जांच एजेंसी और पार्टी दो अलग-अलग संस्थाएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले के आरोपियों ने 45 मोबाइल फोन और अन्य सबूत नष्ट कर दिए। उन्होंने जोर देर कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करती है और इसके खिलाफ उसकी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…