भाभी अंतरा मारवाह ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर किया रैम्प वॉक, ननद सोनम कपूर ने कही ये बात

Updated on 12-03-2023 01:57 AM
कहते हैं नाम औरत सबसे ज्यादा खूबसूरत तब दिखती है, जब वह मां बनती है। जैसे-जैसे वह महीने दर महीने डिलीवरी के करीब पहुंचती है, वैसे-वैसे उसके चेहरे का गोल बढ़ता चला जाता है। शायद इसीलिए जब अंतरा मोतीवाला मारवाह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रैंप वॉक करती दिखीं, तो सबसे खूबसूरत वही लगीं। सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के चचेरे भाई अभिनेता मोहित मारवाह की पत्नी के सामने बड़ी-बड़ी हस्तियों ने अपना जलवा दिखाया लेकिन मजमा सारा अंतरा ने लूट लिया। सबने उनकी तारीफ की। साथ ही ननद ने भी तारीफों के पुल बांध दिए।

दरअसल, मोहित मारवाह (Mohit Marwah) एक्टर हैं। उनकी पत्नी अंतरा (Antara Marwah) दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। फैशन शो के दौरान उन्होंने नेकलाइन शिमरी टॉप पहना और उससे मैचिंग स्कर्ट पहन रखा था। उनकी सोलो पिक्चर तो सोशल मीडिया पर वायरल हुई ही। उनकी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), अंशुला कपूर और अनाइता श्रॉफ अदजानिया के साथ तस्वीर सामने आई। अब भाभी की फोटो को ननद सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने शेयर की और एक प्यारी-सी लाइन लिखी।

बहन अंशुला की तारीफ

इंस्टाग्राम स्टोरी में सोनम कपूर ने भाई मोहित मारवाह की पत्नी की फोटो शेयर कर लिखा- और मेरी सबसे खूबसूरत भाभी और चड्ढी बड्डी अंतरा। इसके अलावा उन्होंने बहन अंशुला की भी पिक्चर पोस्ट की और लिखा- मुझे तुम पर बहुत गर्व है अंशुला कपूर।

कौन हैं मोहित मारवाह?

अंतरा बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भतीजी हैं। मोहित संदीप मारवाह और रीना मारवाह के बड़े बेटे हैं। रीना एक्टर अनिल, बोनी कपूर और संजय कपूर की बहन हैं। मोहित ने 2014 में फिल्म 'फुगली' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। 2017 में, उन्होंने तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित 'राग देश' में एक सैनिक की भूमिका निभाई थी।

कौन हैं अंतरा मारवाह?

मोहित और अंतरा की शादी फरवरी, 2018 में UAE में शादी की थी। इस शादी में दिवंगत श्रीदेवी के साथ पूरा परिवार शामिल हुआ था, जिनकी कुछ घंटे बाद दुबई के उसी होटल में मौत हो गई थी। होली पर अंतरा ने अपने परिवार के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें वह अपनी बेटी थिया के साथ दिखाई दे रही हैं, जिसने हाल ही में अपना पहला जन्मदिन मनाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.