CM ने खेत में बैठकर देखी बर्बाद फसल किसानों से कहा- अभी कर्ज की वसूली नहीं होगी, बेटी की शादी के लिए 56 हजार रुपए देंगे

Updated on 22-03-2023 06:18 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का जायजा लेने आज विदिशा पहुंचे। पटवारी खेड़ी गांव में सीएम शिवराज किसान के साथ खेत में बैठ गए। गेहूं की बालियों को देखा और बोले- चिंता मत करो मैं हूं। सर्वे कराया जा रहा है। जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी। इससे पहले सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फसलों के नुकसान की जानकारी फोन पर दी।

विदिशा के किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसलों को लगभग 70 प्रतिशत तक नुकसान हो गया है। गेहूं के खेत में ओले गिरने से गेहूं की बालियां टूट कर गिर गई हैं। चने की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। कई किसानों की खेतों में फसल कटी पड़ी है, जिसके सड़ने का खतरा बढ़ गया है।

सीएम शिवराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर खेत में मैं पहुंच नहीं सकता, लेकिन संदेश पूरे प्रदेश के किसानों के लिए है कि अगर आपकी फसलों को 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान पहुंचा है तो 32 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से हम राहत राशि देंगे। हमने ये फैसला भी किया है कि प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थगित कर दी जाएगी। कर्ज का ब्याज भी सरकार भरवाएगी और अगले साल किसानों को जीरो परसेंट ब्याज पर कर्जा मिले, इसके पुख्ता इंतजाम हम करेंगे।

...इस संकट से किसानों को निकालकर ले जाऊंगा

सीएम शिवराज ने कहा- मैं किसानों के बीच निकला हूं। फसलों को कई गांवों में व्यापक नुकसान हुआ है। किसान की आंखों में आंसू हैं। मेहनत तो गई, लेकिन खाद बीज कीटनाशक का खर्चा और अगले साल की चिंता किसानों को है। मेरी अपील है कि चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मन में तकलीफ होगी मैं मानता हूं, लेकिन मैं हूं, इस संकट से किसानों को निकाल कर ले जाउंगा। राहत राशी के अलावा फसल बीमा योजना का लाभ देते हुए, दोनों को मिलाकर नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी। अगर आपदा ग्रस्त किसान के यहां बेटी की शादी थी तो किसान चिंता न करें। उन्हें 56 हजार रुपए बेटी के शादी के लिए दिए जाएंगे ताकि किसी तरह की कोई परेशानी ना आए। कुल मिलाकर हम किसानों को संकट से निकालकर ले जाएंगे।

किसान ने सीएम शिवराज को ज्ञापन सौंपा

सीएम से मिलने वाले किसान ईश्वरराज दांगी ने बताया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है। चने की फसल भी दिखाई। बारिश की वजह से चने के घेटी के टूटकर गिरने की संभावना सबसे ज्यादा है, जिससे 70 प्रतिशत तक नुकसान हो रहा है। ऐसे में सीएम ने आश्वासन दिया है कि सर्वे कराया जाएगा, जो भी उचित मुआवजा और बीमा राशि से किसानों की सहायता होगी वो की जाएगी।

CM ने PM को बताया MP के खेतों का हाल

शिवराज सरकार ने बर्बाद फसलों का सर्वे भी शुरू करा दिया है। 27 जिलों में प्रारंभिक नुकसान सामने आया है। CM शिवराज सिंह चौहान ने 25 मार्च तक सर्वे पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बेमौसम बारिश और ओलों से फसल तबाह होने की जानकारी दी है। सीएम ने पीएम से फोन पर बात की। सीएम शिवराज ने कहा कि वे सागर और विदिशा में प्रभावित खेतों का मुआयना करेंगे। हर खेत तक पहुंचना संभव नहीं है, लेकिन हर जिले, हर गांव और हर किसान की चिंता करूंगा। किसानों के साथ सरकार खड़ी है।

19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि से फसलों को ज्यादा नुकसान

सीएम शिवराज के पहुंचते ही कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने उन्हें खराब फसलों को लेकर जानकारी दी। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सीएम शिवराज को बताया कि रविवार 19 मार्च को जिले की चार तहसीलों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है, जिसमें गुलाबगंज तहसील के 16 गांव, सिरोंज के 10, शमशाबाद के चार और नटेरन का एक गांव शामिल है। सोमवार 20 मार्च को कुल 13 गांव की फसलें ओलावृष्टि से प्रभावित हुई हैं, जिसमें बासौदा के 8 गांव, कुरवाई के तीन और शमशाबाद के दो गांव शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.