छह विधायकों ने खाली किए आवास, 37 ने नहीं लड़ा चुनाव

Updated on 02-12-2023 12:35 PM

 भोपाल। तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का विधानसभा पहुंचना शुरू हो जाएगा। उनके निर्वाचन प्रमाण पत्र जमा करने, बैंक खाता खुलवाने, पहचान पत्र बनाने फोटो लेने सहित अन्य प्रक्रिया में सहायता के लिए विधानसभा सचिवालय ने सुविधा केंद्र बनाया है, साथ ही उन्हें ठहराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर भोपाल में शासकीय अतिथि गृह आरक्षित किए गए हैं। उधर, छह विधायकों ने आवास खाली कर दिए हैं। गौरतलब है कि 37 विधायकों ने चुनाव नहीं लड़ा है।

विधायक विश्रामगृह में 50 कक्ष उपलब्ध

विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि पांच दिसंबर से सुविधा केंद्र प्रारंभ हो जाएगा। यहां नव निर्वाचित सदस्यों के दस्तावेज जमा किए जाएंगे। उनके परिचय पत्र बनाने के लिए फोटो लेने, बैंक खाता खुलवाने, रेलवे के कूपन उपलब्ध कराने और आवास आवंटन के लिए आवेदन भरवाए जाएंगे। जो सदस्य पहली बार चुनकर आएंगे, उन्हें ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विधायक विश्रामगृह में 50 कक्ष उपलब्ध हैं।

इसके अतिरिक्त जल संसाधन, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के भोपाल में उपलब्ध अतिथि गृह आरक्षित करवाए गए हैं। 34 विधायक, जो चुनाव नहीं लड़े हैं और उन्हें विधानसभा के कोटे से आवास उपलब्ध कराए गए हैं, उनसे रिक्त करने का अनुरोध किया है ताकि अन्य सदस्यों को आवास पात्रता अनुसार आवंटित किए जा सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.