शेयर बाजार में कत्लेआम, सेंसेक्स 1,000 अंक लुढ़का, निवेशकों के पांच लाख करोड़ स्वाहा

Updated on 02-08-2023 02:45 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। फिच ने अमेरिका की रेटिंग में कटौती की है। 2011 के बाद यह पहला मौका है जब किसी एजेंसी ने दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी की रेटिंग में कटौती की है। बुधवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में इसका व्यापक असर देखने को मिला। स्थानीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें और ज्यादा गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 66,500 अंक से नीचे चला गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 19,5000 अंक से नीचे आ गया। दोपहर बाद 2.15 बजे सेंसेक्स 970.25 अंक यानी 1.46 परसेंट की गिरावट के साथ 65,489.06 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 303.60 अंक यानी 1.54 फीसदी गिरावट के साथ 19,429.95 अंक पर था। इस गिरावट से निवेशकों के करीब पांच लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग और मेटल शेयरों में आई है। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो, आयशर मोटर्स और कोल इंडिया के शेयरों में दो फीसदी से अधिक गिरावट आई है। रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी करीब 1.5 फीसदी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर गिरावट पर हैं। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत बढ़कर 85.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 92.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.