फर्जी कॉल सेंटर में एसआईटी की सुस्त चाल:30 दिन बाद भी एएसआई को गिरफ्तार नहीं कर सकी खाकी

Updated on 09-04-2025 12:59 PM

5 लाख रुपए की रिश्वत लेने वाला फरार एएसआई पवन रघुवंशी 30 दिन बाद भी पकड़ा नहीं जा सका है। एसआईटी बनाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी एएसआई ने ऐशबाग में पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर के जिन आरोपियों को बचाने के लिए ​यह रिश्वत ली। वो आरोपी भी भोपाल पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हें।

इनमें कॉल सेंटर चलाने वाले मास्टर माइंड अफजल का साला मुइन खान, उसकी पत्नी जायदा और भाई वसीम सहित डील की रकम लेकर आया टीकमगढ़ का भाजपा पार्षद अंशुल जैन का कोई सुराग नहीं है। जांच के लिए बनी एसआईटी आरोपियों के खातों की जानकारी निकाल रही है। सीडीआर का विश्लेषण कर रही है लेकिन आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही।

बताया जा रहा है एएसआई की तलाश में एक टीम उप्र भेजी गई थी, लेकिन यहां कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं मुइन और पार्षद अंशुल जैन की तलाश में भी दबिश हुई। यहां भी पुलिस खाली हाथ रही। डीसीपी अखिल पटेल कहते हैं- टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही सफलता मिलेगी।

जांच सुस्त, दो को अग्रिम जमानत: यह रिश्वत कांड 5 मार्च का है। इसके बाद से पुलिस की जांच सुस्त है। इस बीच आरोपी टीआई जितेंद्र गढ़वाल और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। इस केस की सबसे अहम कड़ी पवन और मुइन हैं। इन ​दोनों की गिरफ्तारी से कई बड़े राज खुल सकते हैं।

अब समझें पूरा मामला ऐशबाग इलाके में 26 फरवरी को फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया था। पुलिस ने मास्टर माइंड अफजल खान के बेटे को हिरासत में लिया, लेकिन उसे 151 लगाकर छोड़ दिया गया। मामला गरमाने पर एएसआई पवन रघुवंशी को लाइन अटैच किया गया थ। इसके बाद भी पवन ने आरोपियों को बचाने 25 लाख की डील की। इस कॉल सेंटर के जरिए देशभर में ठगी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.