स्मॉल कैप कंपनी बाजार के मुकाबले सस्ते शेयर खरीदने का दे रही है मौका

Updated on 09-10-2022 06:26 PM

स्मॉल कैप कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) बाजार से कम दाम में बेचने जा रही है। शेयर बाजार की शब्दों में कहा जाए तो राइट्स इश्यू के लिए बोर्ड की सहमति मिल गई है। बता दें, यह राइट्स इश्यू 45 करोड़ रुपये का है।


शुक्रवार को कंपनी ने रेगुलेटरी को दी जानकारी में बताया,“7 अक्टूबर 2022 को बोर्ड के सदस्यों की कंपनी के ऑफिस में एक मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में बोर्ड के सदस्यों ने राइट्स इश्यू जारी करने के लिए सहमति प्रकट की है। इश्यू प्राइस, रिकॉर्ड डेट, अमाउंट से जुड़े फैसले बोर्ड के सदस्य आने वाले समय में लेंगे।” बता दें, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का मार्केट कैप 82.82 करोड़ रुपये का है। 


कैसा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन? 

शुक्रवार को कंपनी के शेयर का भाव 1.23 प्रतिशत बढ़कर 82.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। कंपनी शेयर मार्केट में 5 जुलाई 2002 को लिस्ट हुई थी। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 169.34 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 13 अक्टूबर 2017 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 1.30 रुपये थी। पिछले 5 साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6246.15 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बीते 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस दौरान 4845.45 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। 


11 अक्टूबर 2021 को हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के एक शेयर की कीमत 20.80 रुपये थी। यानी बीते एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 310 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। साल 2022 में कंपनी के शेयरों ने अपने पोजीशनल निवेशकों को अबतक 206 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने की बात करें तो कंपनी के एक शेयर का भाव 234.01 प्रतिशत तक बढ़ गया है। हालांकि, पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6.30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। अच्छी बात यह है कि शेयर मार्केट में इस गिरावट के बाद कंपनी रिकवरी मोड पर है। 5 कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 22.95 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.