चलती कार की छत पर नाचते हुए उड़ाए धुएं के छल्ले, पुलिस को स्टंटबाज युवक की तलाश

Updated on 16-09-2023 03:22 PM

भोपाल। इंटरनेट मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए युवाओं द्वारा खुद की जान जोखिम में डालकर रील बनाने का शौक बढ़ता जा रहा है। कुछ इस तरह का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें एक चलती कार की छत पर खड़े होकर एक युवक सिगरेट से धुएं का छल्ले उड़ाते हुए नाच रहा है। कार में स्टीरियो की तेज आवाज पर गाना भी बज रहा है, जिसकी धुन पर युवक थिरक रहा है। बिना नंबर वाली उसे कार के अंदर भी कुछ युवक बैठे नजर आ रहे हैं। घटना एयरपोर्ट रोड पर सिंगारचोली ब्रिज की बताई जा रही है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस स्टंटबाज युवक की पहचान करने में जुट गई है।

बगैर नंबर की गाड़ी पर स्टंट

दरअसल, शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ। उसमें एक युवक चलती कार की छत पर खड़े होकर डांस कर रहा है, जबकि उसके साथी कार के अंदर बैठकर उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उसी कार के बगल में चल रही दूसरे कार में सवार लोगों द्वारा बनाया गया था। कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि रील बनाने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पहले भी सामने आए मामले

वीडियो में कार के नंबर नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालते हुए युवक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह वीडियो कब बनाया गया है। बता दें कि इसके पहले वीआइपी रोड, गांधी नगर और अटल पथ पर भी कई युवक खतरनाक तरीके से गाड़ियां चलाते और उन पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर चुके हैं। कई मामलों में पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.