तस्करों ने पेड़ों पर टांग रखे थे अवैध शराब के कुप्पे, आबकारी अमले ने दी दबिश

Updated on 03-11-2023 12:16 PM
भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है। सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है। इसी सिलसिले में आबकारी विभाग का अमला भी अवैध शराब के ठिकानों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। शहर की सीमाओं पर तस्करों ने अवैध शराब के ठिकाने बना रखे हैं। एक जगह पर तो तस्करों ने शराब के कुप्पे और ड्रम जमीन में गाड़ रखे थे तो वहीं पेड़ों पर भी कुप्पे टांग रखे थे। जानकारी लगते ही गुरुवार को आबकारी की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सात लाख 20 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है। साथ ही 19 प्रकरण दर्ज किए हैं।

इन इलाकों में की छापामार कार्रवाई

आबकारी कंट्रोलर राजेंद्र जैन ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तहत अवैध शराब के उत्पादन, संग्रह, विक्रय और परिवहन करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने शहर की सीमा पर स्थित मुगालिया कोट, सूखीसेवनिया, बालमपुर घाटी, खेरियाई टपरा, प्रेमपुरा, अमोनी भदभदा में दबिश देकर पठार पर, नाला किनारे, झाड़ियों और जमीन में गड़े, पेड़ों पर टंगे कुप्पों एवं ड्रमों को बरामद किया है। जिनमें से 634 लीटर हाथभट्टी मदिरा और छह हजार 55 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया है। जिसकी कीमत सात लाख 20 हजार रुपये हैं। इस कार्रवाई के दौरान आरोपित ज्योति बाई, राजू बाई सहित 19 के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.