संत और समाज का स्नेहिल समागम है स्नेहा यात्रा

Updated on 19-08-2023 12:34 PM

प्रदेश के सभी जिलों में स्नेह यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत किया जा रहा है। यात्रा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोग उमंग के साथ स्नेह यात्रा में शामिल हुए। हजारों की संख्या में लोग सुबह से ही यात्रा दल के साथ सहभागी बन बढ़ते जा रहे हैं। करीब 370 जनसंवाद कार्यक्रमों में 70 हज़ार से अधिक लोगो ने सहभागिता की। प्रमुख संतों के सानिध्य में गाँव-गाँव में स्नेहा यात्रा एकता, समरसता, समभाव और सद्भभावना का संदेश दे रही है। 

यात्रा के जनसंवाद में ग्रामवासियों द्वारा कलश यात्रा, घरों के सामने रंगोली, कन्या पूजन, स्थानीय लोकनृत्य आदि प्रस्तुत किया जा रहा है। समाज में प्रेम, सौहार्द तथा समरसता भाव जगाने के लिए ग्रामीणजन प्रमुख संतों का दर्शन एवं प्रवचन का लाभ ले रहे है। यात्रा में रामचन्द्र मिशन, पतंजली योग पीठ एवं गायत्री परिवार एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सास्कृतिक संगठनों द्वारा समरसता का संदेश दिया जा रहा है। 

नवाचार बना रहे हैं यात्रा को आकर्षक

स्नेह यात्रा के दौरान अनेक नवाचार हो रहे है। घर-घर जाकर संतजन सभी समुदाय के लोगों से तो स्नेह मिलन कर रहे है। नवाचारों की प्रेरणा भी दे रहे हैं। स्मृति स्वरूप तुलसी का पौधा रोपा जा रहा है। कलावा बांध कर नशामुक्ति का संकल्प लिया जा रहा है। देव स्थलों पर दीपदान किया जा रहा है। आध्यामिकता और आस्था के इस महासागर में जैसे भेदभाव की सभी नदियां आकर विलुप्त हो गई हैं।

समरसता की खिचड़ी ने सबको जोड़ा एक सूत्र में

स्नेह यात्रा में प्रतिदिन दोपहर और शाम को संत्संग, प्रवचन, सामूहिक, संर्कीतन और सहभोज का कार्यक्रम होता है। प्लास्टिक पूरी तरह से वर्जित है। सात्विक भोजन से निर्मित सहभोज में प्रमुख व्यंजन खिचड़ी है। सहभोज के लिये संपूर्ण सामग्री जन समुदाय की सहभागिता से एकत्रित की जा रही है। लोग आनंदित होकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर रहे हैं। समरसता से बनी इस खिचड़ी ने सभी को एक सूत्र में जोड़ दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.