आर्कटिक में खतरनाक ब्‍लास्‍ट के बाद अमेरिका में बर्फीला तूफान, 30 मिनट में 40 डिग्री तक गिरा तापमान

Updated on 24-12-2022 04:27 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के 48 राज्‍य इस समय खतरनाक सर्दी की गिरफ्त में है। शुक्रवार को देश में बर्फीले तूफान ने हालात और बिगाड़ दिए। इस सर्दी ने नौ लोगों की जान ले ली है। करीब 15 लाख घरों में बिजली नहीं है और इस वजह से स्थिति और खराब हो गई है। न्‍यूयॉर्क से लेकर वॉशिंगटन और मैक्सिको बॉर्डर तक सर्दी का सितम महसूस किया जा रहा है। आर्कटिक में आए जोरदार तूफान ने अमेरिका से लेकर कनाडा तक यही हाल कर दिया है। इस तूफान की वजह से जोरदार हवाएं चलीं और तापमान खून जमाने वाली स्थिति तक पहुंच गया है। कई बड़े एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स कैंसिल हैं और सफर करना काफी मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को आर्कटिक महासागर में इलियट तूफान ने दस्‍तक दी है और इस वजह से ही मौसम का यह रूप देखने को मिल रहा है।
3 हजार किलोमीटर तक बर्फ
बुधवार को अमेरिका की चयान सिटी में सिर्फ आधे घंटे में 40 डिग्री तक गिर गया। यह शहर व्‍योमिंग राज्‍य में आता है और यहां पर 24 घंटे में तापमान में 51 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। दोपहर 1:05 मिनट पर तापमान 6.1 डिग्री था लेकिन 1:35 होते-होते यह -16 डिग्री पर आ गया। दो घंटे के अंदर यह -22 डिग्री तक पहुंच गया। इस तूफान की वजह से तीन हजार किलोमीटर से ज्‍यादा तक बर्फ ही बर्फ बिछी हुई है। इसकी वजह से लोग ड्राइविंग तक नहीं कर पा रहे हैं। टेक्‍सास से मेन तक बिजली गायब है और लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि क्‍या किया जाए। हीटिंग उपकरण ऑन नहीं हो पा रहे हैं और इस वजह से सर्दी का सामना करना मुश्किल हो गया है।

क्‍या बोले बाइडेन
अधिकारियों ने मौसम की वजह से लोगों को वॉर्निंग दी है कि वो कार लेकर सड़क पर न निकलें। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले कुछ दिनों में देश के मध्य और पूर्वी भागों में संभावित रूप से बुरे प्रभाव की वॉर्निंग दी गई है। आर्कटिक महासागर में ब्‍लास्‍ट की वजह से हालात और बिगड़ सकते हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस तूफान के बारे में लोगों को वॉर्निंग दी। उन्‍होंने कहा, 'यह वह सामान्‍य स्‍नो डे नहीं है जब आप बचपन में थे और बर्फ से खेलते थे। यह काफी डरावना है और संभलकर रहने की जरूरत है।'

क्रिसमस सेलिब्रेशन कैंसिल

नेशनल वेदर सर्विस के बॉब ओरवेक ने बताया कि अमेरिका के 48 राज्‍यों में करीब 20 करोड़ लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा इतिहास में कभी-कभार ही देखने को मिलता है। हवाई जहाज से लेकर ट्रेन और ऑटोमोबाइल तक सबकुछ बंद हो गया है। हजारों किलोमीटर तक की सड़क भी बंद कर दी गई है। न्‍यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड रेल रोड पर बाढ़ ने लॉन्ग बीच के हिस्से को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए मजबूर कर दिया है। न्‍यूयॉर्क निवासियों की मानें तो अब क्रिसमस पर कोई सेलिब्रेशन नहीं होगा। रविवार सुबह तक करीब दो घंटे तक ऐसी ही बर्फबारी की आशंका है। ऐसे में लोगों ने अपने परिवार वालों और दोस्‍तों को घर में ही रहने के लिए कहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.