तो ब्रिक्‍स की वजह से दुनिया में खत्‍म हो जाएगा डॉलर का दबदबा! जानिए क्‍या सोचते हैं विशेषज्ञ

Updated on 25-08-2023 01:47 PM
जोहान्‍सबर्ग: पिछले करीब 80 सालों से अमेरिका का डॉलर दुनिया की सभी मुद्राओं पर हावी रहा है। लेकिन वैश्विक शासन और फाइनेंस मैनेजमेंट पर पश्चिमी देशों के दबदबे से अब विकासशील देश थक चुके हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इन देशों का समूह अब डॉलर के वर्चस्‍व को खत्‍म करने में लगा है। उनका कहना है कि ब्रिक्‍स, डॉलर का खत्‍म करने का एक जरिया हो सकता है। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के संबोधन से भी कुछ ऐसा ही लगता है। पुतिन ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि जहां ब्राजील, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता इकट्ठा हुए हैं वहां पर डी-डॉलराइजेशन की प्रक्रिया 'अपरिवर्तनीय' और इसमें तेजी आ रही है।

डॉलर पर उठे सवाल
इस साल की शुरुआत में, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने सवाल किया था कि सभी देशों को डॉलर पर अपना व्यापार क्यों आधारित करना पड़ता है? उनसे पहले एक टॉप रूसी अधिकारी ने भी कहा था कि ब्रिक्स समूह अपनी मुद्रा बनाने पर काम कर रहा था। डॉलर के वर्चस्‍व को खत्‍म करने की बदलाव की अपील नई नहीं है औरर न ही यह ब्रिक्स में पहली बार है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया भू-राजनीतिक बदलाव के अलावा पश्चिम देशों के साथ रूस और चीन के बीच बढ़ते तनाव ने इसे सामने ला दिया है।

यूक्रेन हमले के बाद बढ़ा संकट
साल 2022 की शुरुआत में जब यूक्रेन पर हमला हुआ तो कई तरह के पश्चिमी प्रतिबंधों की वजह से रूस का करीब आधा विदेशी मुद्रा भंडार को फ्रीज हो गया। प्रमुख रूसी बैंकों को भी इसकी मार झेलनी पड़ी और उन्‍हें स्विफ्ट से हटा दिया गया। यह एक मैसेजिंग नेटवर्क है जिसे बैंक अंतरराष्‍ट्रीय पेमेंट की सुविधा के लिए उपयोग करते हैं। उसी साल अमेरिका ने चीन को सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की सीनियर फेलो शर्ली जी यू कहती है कि जैसे-जैसे अमेरिका, रूसी और ईरान प्रतिबंधों में डॉलर को हथियार बना रहा है, बाकी विकासशील देशों में व्यापार, निवेश और भंडार के लिए वैकल्पिक मुद्राओं की तलाश करने के साथ-साथ स्विफ्ट का विकल्‍प विकसित करने की इच्छा बढ़ रही है।

क्‍या है ब्रिक्‍स मुद्रा का भविष्‍य
प्रिटोरिया विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर एडवांसमेंट ऑफ स्कॉलरशिप के प्रोफेसर डैनी ब्रैडलो ने संभावित मुद्रा विकल्पों के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि इस बात में संदेह है कि बहुत से लोग सोने के स्‍टैंडर्ड पर वापस जाना चाहेंगे। साथ ही क्रिप्टोकरेंसी एक असंभावित विकल्प है क्योंकि वे जोखिम से भरे हैं। हालांकि अलग ब्रिक्स मुद्रा पर भी विशेषज्ञ सशंकित हैं। यू ने कहा कि ब्रिक्स मुद्रा बनाने के लिए संस्थानों के एक समूह की जरूरत होगी।। संस्थागत निर्माण के लिए एक स्‍टैंडर्ड मानना पड़ता है और आधारभूत मूल्यों की भी जरूरत होती है। इन्हें हासिल करना बहुत कठिन है, हालांकि असंभव नहीं है। रूस और यूरेशिया पर ध्यान केंद्रित करने वाली स्‍ट्रैटेजिक फर्म मैक्रो-एडवाइजरी के निवेश विश्लेषक क्रिस वीफर ने ब्रिक्स मुद्रा के विचार को 'गैर-स्टार्टर' बताया है। वीफर ने कहा कि विभिन्न सरकारों के लोग भी जानते हैं कि ऐसा नहीं होने वाला है, या बहुत लंबे समय तक नहीं होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.