जवानों ने विपरित परिस्थितियोें में किया हर चुनौतियों का सामना: राज्यपाल

Updated on 21-10-2023 04:21 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने विपरित परिस्थितियों में भी निडर होकर हर चुनौती का सामना किया है, भले ही इसके लिए उन्हें अपने प्राणों कीे आहुति क्यों न देनी पड़ी। समाज में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिए पुलिस कर्मी सदैव अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।

यहां तक की जब हम लोग अपने घरों में त्यौहार और उत्सव की खुशी मनाते है तब भी ये जवान अपने परिवार से दूर रहते हुएं समर्पण के साथ अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हैं। यह उद्गार राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज चौथी वाहिनी, छसबल माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड़ कार्यक्रम में व्यक्त किया।

राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके साथ सदैव खड़े रहने का विश्वास दिलाया। उन्हें शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने श्रद्धांजलि उद्बोधन में कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर जवानों की अनुकरणीय वीरता की याद दिलाता है जिन्होंने मातृ-भूमि की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज का दिन उन शहीदों को समर्पित है।  उनके साहस और वीरता की कहानियां हमारे युवाओं को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

हरिचंदन ने कहा कि राष्ट्र सदैव उन माता-पिता और उनके परिवारों का आभारी रहेगा जिन्होंने ऐसे वीर बेटे-बेटियांे को जन्म दिया। हमें बहादुर पुलिस बलों के असाधारण त्याग और बलिदान को अपने दिलों में महत्व देना चाहिए और संजोना चाहिए।   

हरिचंदन ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात हमारे जवान पूरी हिम्मत और देशभक्ति के साथ नक्सलियों का सामना कर रहे हैं। उन्हीं के कारण हम शांतिपूर्ण वातावरण में रहते हैं। छत्तीसगढ़ से वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा हरसंभव उपाय किये जा रहे है।

नक्सल प्रभावित इलाकों के लोग भी राज्य के अन्य लोगों की तरह शांति और विकास चाहते है। उन्होंने शहीदों के परिवारजनों से कहा कि सरकारें हमेशा शहीदों के परिवार के सुख-दुख में शामिल होकर उनके अभिभावक के रूप में कार्य करेंगी।

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भी श्रद्धांजलि उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जायेगा।

इस अवसर पर गृह विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुवा, छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गिरधारी नायक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी व शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.