खेतों तक पहुंच रहा समाधान और किसानों तक राहत

Updated on 16-05-2026 02:43 PM

कोरबा, सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के चेहरे पर जब संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, तभी सुशासन का वास्तविक अर्थ साकार होता है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित सुशासन तिहार 2026 किसानों के जीवन में ऐसी ही नई उम्मीद और विश्वास लेकर आया है। कृषि और ग्रामीण परिवेश से गहराई से जुड़े मुख्यमंत्री  साय किसानों की तकलीफ, मेहनत और सपनों को भली-भांति समझते हैं। यही वजह है कि शासन की योजनाएं अब गांवों और खेत-खलिहानों तक पहुंचकर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से किसानों को न केवल उनकी समस्याओं से राहत मिल रही है, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है।

कोरबा जिले के ग्राम दरगा निवासी कृषक  अजय कुमार तिग्गा कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं और लगभग पांच एकड़ कृषि भूमि में धान एवं मूंगफली की खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं, जिनकी आजीविका मुख्य रूप से खेती पर ही निर्भर है। मेहनत और लगन से खेती करने के बावजूद सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें हर वर्ष अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर फसल के समय पानी की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित होता था, जिससे आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता था।

इसी क्रम में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर केराकछार में  तिग्गा भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि सिंचाई सुविधा के अभाव में उन्हें खेती कार्य में कठिनाई हो रही है और यदि विद्युत पंप की सुविधा मिल जाए तो खेती बेहतर तरीके से की जा सकती है। शिविर में प्राप्त आवेदन पर अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की गई और कृषक की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें 1.5 एचपी का विद्युत पंप प्रदान किया गया। विद्युत पंप मिलने से अब उनके खेतों में नियमित सिंचाई संभव हो सकेगी। इससे न केवल खेती कार्य आसान होगा, बल्कि फसल उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने अपनी समस्या के त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान हो रहा है, जिससे किसानों में शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.