'मेरी मां के लिए कुछ...' , हेमा मालिनी के लिए काम मांग रही हैं बेटी ईशा देओल, बताया अच्छे रोल्स की तलाश में हैं

Updated on 15-09-2023 02:25 PM
'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हेमा मालिनी ने दशकों तक बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में कमाल का अभिनय किया है और दर्शकों का दिल भी जीता है। 'शोले', 'सीता और गीता', 'प्रतिज्ञा' समेत न जाने कितनी मूवीज में आइकॉनिक रोल्स किए हैं। आखिरी बार उन्हें 2020 में आई फिल्म 'शिमला मिर्च' में देखा गया था और अब वो फिर से पर्दे पर वापसी करना चाहती हैं। अब उनकी बेटी ईशा देओल ने खुलासा किया है कि हेमा मालिनी फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं और कुछ अच्छी स्क्रिप्ट और रोल्स की तलाश में हैं।

ईशा देओल ने 'न्यूज18' से बात करते हुए कहा कि वह अपनी मां हेमा मालिनी पर कमबैक करने केलिए के लिए जोर दे रही हैं, 'मैं तो उनसे कबसे कह रही हूं। यहां तक कि अब वह भी फिर से फिल्में करना चाहती हैं।' उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी खुद कमबैक करना चाहती हैं और कुछ अच्छी स्क्रिप्ट भी पढ़ रही हैं। 'वह कुछ अच्छे रोल्स और स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। वह एक ऐसी इंसान हैं जो कहती हैं कि अगर उनको कुछ अच्छा मिला, तो ही वो करेंगी और कैमरे के सामने वापस जाएंगी। अगर किसी के पास मेरी मां के लिए कुछ अच्छा है, तो उन्हें कॉल करना चाहिए।'

हेमा मालिनी के लिए मांगा काम

इस बीच, उन्होंने कहा कि उनके पिता धर्मेंद्र ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग शुरू करने से पहले सभी का इनपुट मांगा था। उन्होंने कहा कि जब भी वह कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करते हैं, तो अपने परिवार के सदस्यों को अपने लुक टेस्ट और कॉस्ट्यूम की फोटोज जरूर दिखाते हैं। वहीं, हेमा मालिनी ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कुछ अच्छा मिलेगा, तो वो जरूर करेंगी। हेमा से उनके पति धर्मेंद्र के लिप किस पर सवाल किया गया था कि क्या वह भी कभी पर्दे पर ऐसा करेंगी? तो उन्होंने जवाब में कहा था कि अगर स्क्रिप्ट की डिमांड होगी तो जरूर।

ईशा देओल का काम-धाम

ईशा देओल की शॉर्ट फिल्म 'एक दुआ' को हाल ही में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में नॉन फीचर फिल्मों की कैटगरी में स्पेशल मेंशन किया गया था। 'एक दुआ' 2021 में रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस को आखिरी बार वेब सीरीज 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में देखा गया था, जिसमें सुनील शेट्टी भी थे। वह 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस', अजय देवगन और राशि खन्ना के साथ दिखाई देंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
 24 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्‍म‍िका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्‍त‍ियाज अली के डायरेक्‍शन में बनी 'मैं…
 24 June 2026
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
 24 June 2026
सुपरस्‍टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्‍म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्‍गज एक्‍टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्‍ट लुक टाइटल पोस्‍टर…
 23 June 2026
'धुरंधर' एक्टर राकेश बेदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जिम के अंदर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दिखाया है कि उनके…
 23 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…
Advt.