कभी गांजा फूंकते पकड़ाया तो कभी शराब के नशे में ठोके 175 रन, क्रिकेट इतिहास का सबसे विवादित प्लेयर

Updated on 23-02-2023 08:03 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के हर्षल गिब्स को अगर क्रिकेट हिस्ट्री का बैड ब्वॉय कहा जाए तो गलत नहीं होगा। हमेशा गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले गिब्स का जब बल्ला चलता तो एक नया रिकॉर्ड बन जाता। वर्ल्ड कप के एक ओवर में लगातार छह छक्के उड़ाने वाले पहले बल्लेबाज रहे गिब्स आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। 23 फरवरी 1974 को केपटाउन में जन्में यह प्लेयर जितना अच्छा बल्लेबाज था, उतना ही शानदार रग्बी और फुटबॉलर भी।
भारत के खिलाफ पहला और आखिरी मैच
दाएं हाथ के बल्लेबाज और बेहतरीन फील्डर रहे गिब्स का भारत से तगड़ा कनेक्शन है। इंडिया के खिलाफ 1996 में उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया तो 2010 में आखिरी वनडे भी भारत के खिलाफ ही खेला। तीनों फॉर्मेट में 14 साल खेलने के बाद उन्होंने कोचिंग में हाथ आजमाया। 90 टेस्ट, 248 वनडे और 23 टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका की ओर से उन्होंने क्रमश: 6167, 8094 और 400 रन बनाए। अपने करियर के ज्यादातर मैच उन्होंने बतौर ओपनर ही खेले हैँ। टीम को तेज शुरुआत दिलाने में माहिर गिब्स एक धुआंधार बल्लेबाज थे, जिनके नाम 35 इंटरनेशनल शतक भी दर्ज है।
शराब के नशे में ऐतिहासिक पारी
हर्शल गिब्स की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी भला कौन भूल सकता है। 12 मार्च 2006 के दिन जोहांसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर थी, जिसने पहले बैटिंग करते हुए उस वनडे इंटरनेशनल में 433 रन ठोक दिए। हर कोई यह मान बैठा था कि मैच खत्म हो गया, लेकिन असल पिक्चर तो अभी बाकी थी। गिब्स ने 434 रन का पीछा करते हुए 111 गेंद में 175 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। हर्शल गिब्स ने शराब के नशे में यह पारी खेली थी। गिब्स ने कई साल बाद अपनी ऑटोबायोग्राफी 'टू द पॉइंट: द नो होल्ड्स बार्ड' में इसका खुलासा किया था। बकौल गिब्स मैच से पहली रात उन्होंने जमकर शराब पी थी, मैच के दौरान भी वह हैंगओवर में थे।
पहले गांजा फूंकते पकड़े जा चुके
ये कांड साल 2001 में हुआ था, तब साउथ अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी। टीम के कप्तान महान तेज गेंदबाज शॉन पोलॉक थे। 11 मई की रात हर्शल गिब्स एंटीगा में गांजा फूंकते पकड़ाए। गिब्स के साथ जस्टिन कैंप, आंद्रे नेल और पॉल एडम्स भी साथ थे। अनुशासनात्म कार्रवाई करते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने हर्शल गिब्स समेत सभी आरोपियों पर 10 हजार साउथ अफ्रीकन रेंड का जुर्माना ठोका गया। इससे पहले फिक्सिंग के आरोप में साल साल 2000 में हर्शल गिब्स को छह महीने के लिए निलंबन झेलना पड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.