कभी हताश तो कभी निराश दिखे तेज गेंदबाज, 2-2 ओवर के बाद थके IPL के स्टार

Updated on 08-06-2023 07:49 PM
द ओवल की ग्रीन टॉप विकेट को देखते हुए रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। उन्हें लगा होगा कि WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आधी जंग जीत ली है, क्योंकि टीम में 4 पेसर्स रखे, जबकि एक जडेजा के रूप में स्पिनर। शुरुआत में 3 विकेट जल्दी गिर भी गए, लेकिन इसके बाद ट्रैविस हेड (146) और स्टीव स्मिथ (95) ने जो किया वह काफी तकलीफ देने वाला रहा। आईपीएल में 4-4 ओवर करने के आदी हो चुके पेसर्स 2-2 ओवर के बाद थकते दिखे और नतीजा यह हुआ कि ऑस्ट्रेलिया ने 327 रन ठोक दिए।

उमेश यादव में नहीं दिखी धार, पहले ही ओवर से नाकाम

शुरुआत में 3 विकेट गिरे तो लगा टीम इंडिया कमाल कर देगी, लेकिन उमेश यादव के हाथ में गेंद आते ही हेड और स्मिथ ने गियर बदल दिया। शुरुआती ओवर्स में 6 से अधिक के औसत से रन दिए और इससे दूसरे गेंदबाजों को भी खूब रन पड़े।

मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त आगाज किया, लेकिन फिर स्लो होते गए

सिराज ने विध्वंसक अंदाज में गेंदबाजी की शुरुआत की थी। उन्होंने मार्नस लाबुेशन को बाउंसर पर नीचे गिराया तो अगली गेंद पर हाथ पर बाउंसर मारी। उस्मान ख्वाजा को आउट भी किया, लेकिन इसके बाद उनकी बॉलिंग की वो धार नजर नहीं आई।

सिराज ने कम की पेस और ऑस्ट्रेलिया के लिए हो गया आसान

सिराज ने जब तक 140 kph से अधिक की गेंद की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दबाव में दिखे, लेकिन जैसे-जैसे पेस कम हुई दबाव भी कम हो गया। सिराज बीच-बीच में ब्रेक लेते नजर आए। कॉमेंटेटर्स भी इस पर चर्चा करते दिखे कि आईपीएल में

शार्दुल ठाकुर का खाता तो खुला, लेकिन फिर हो गए फेल

शार्दुल ठाकुर ने मोर्चा संभालते हुए सबसे बड़ा कांटा डेविड वॉर्नर (43) को एक पटकी हुई गेंद पर आउट करते हुए बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद वह उतना असरदार नहीं दिखे। उनकी पेस को लेकर भी सुनील गावस्कर और सौरव गांगुली कहते दिखे कि इतनी स्पीड पर तो कोई भी कहीं भी बाउंड्री मारेगा।

मोहम्मद शमी ने की पूरी कोशिश, लेकिन बाद में दिखे थके-थके

आईपीएल रनरअप गुजरात टाइटंस के लिए सबसे अधिक 28 विकेट झटकने वाले शमी ने लाबुशेन को क्लीन बोल्ड किया। 2-3 स्पैल के बाद वह थकते नजर आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.