कहीं खुशी-कहीं गम... आंखों में आंसू से लेकर कूद-कूदकर जश्न, इन दो टीम के बीच फाइनल

Updated on 25-02-2023 11:14 PM
केपटाउन: मेजबान साउथ अफ्रीका ने पूर्व चैंपियन इंग्लैंड पर 6 रन से हराकर पहली बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। रविवार को फाइनल में उनकी टक्कर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगी। पहले अपने ओपनर्स के बूते साउथ अफ्रीका ने 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। फिर इंग्लैंड को आठ विकेट पर 158 रन पर रोक लिया। मैच का रुख बदलने में बड़ा रोल रहा मीडियम पेसर अयाबोंगा खाका का। उन्होंने 18वें ओवर में तीन विकेट निकाले। पेसर शबनिम इस्माइल ने भी तीन विकेट लिए और आखिरी ओवर में इंग्लैंड की कप्तान हेदर नाइट (31 रन) को आउट कर अपनी टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। इंग्लैंड के लिए नताली सिवर-ब्रंट ने सर्वाधिक 40 रन बनाए।

ब्रिट्स-वुलवार्ट की जोड़ी जमी
साउथ अफ्रीका की ओपनिंग बैटर ताजमिन ब्रिट्स (68) और लॉरा वुलवार्ट (53) ने शानदार फिफ्टी बनाई और पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। लॉरा ने 44 गेंदों पर 53 रन बनाए जबकि प्लेयर ऑफ द मैच ताजमिन ने 55 गेंदों पर 68 रन की आकर्षक पारी खेली। उन्होंने चार कैच भी लिए। साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। लॉरा ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। मारिजान कैप ने 13 गेंद पर 27* रन (4 फोर) की तेज पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने अंतिम छह ओवर्स में 66 रन बटोरे।

ऐसा रहा मैच का रोमांच
आखिरी 10 ओवर्स में साउथ अफ्रीका ने 97 रन बनाए । यह टी-20 वर्ल्ड कप में उनका बेस्ट है। मेजबान साउथ अफ्रीकी महिलाओं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। ताजमिन ब्रिट्स ने सबसे ज्यादा 68 तो लॉरा वुलवार्ट ने 53 रन की पारी खेली। जवाब में इंग्लिश टीम 158/8 तक ही पहुंच पाई। नताली सिवर ब्रंट की 40 रन की पारी कम पड़ गई। डेनिएल वाएट ने 34 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका 4/29 सबसे सफल बोलर रहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.