दामाद ने ससुराल पहुंच नर्मदा नदी में लगाई छलांग

Updated on 16-11-2022 05:03 PM

नरसिंहपुर
जिले की गोटेगांव तहसील के ग्राम कंजई से अपनी ससुराल सतधारा आए एक दामाद ने सतधाराघाट से नर्मदा में छलांग लगा दी। मंगलवार की दोपहर हुई घटना के बाद पुलिस तैराक दल की मदद से डूबे दामाद की खोजबीन में लगी है। उधर ससुराल पक्ष के लोग भी दामाद के इस कदम से हतप्रभ हैं। नर्मदा नदी में छलांग लगाने से पहले दामाद घाट पर अपने कपड़ो के साथ एक पर्ची भी छोड़ गया है, जिसमें उसके नाम-पता, मोबाइल नंबर सहित यह भी लिखा है कि वह माता-पिता, भाई की चिंता करता था।

घटना में बताया जाता है कि सतधारा निवासी भूपेंद्र रजक के यहां उसका दामाद जितेंद्र रजक 28 निवासी कंजई बीते दिवस बाइक क्रमांक एमपी 49 एमओ 9966 से आया था।ससुराल में उसका व्यवहार सामान्य था और कहीं कोई ऐसी स्थिति नहीं बनी कि इस तरह की घटना हो।मंगलवार की सुबह ससुराल से भोजन करने के बाद जितेंद्र यह कहते हुए निकला कि वह घर अर्थात कंजई जा रहा है। लेकिन सतधारा के पुराने पुल के पास आया और एक तरफ अपनी बाइक खड़ी करने के बाद नीचे घाट तरफ गया जहां अपने पहने हुए कपड़े उतारे और आधार कार्ड, कागज की पर्चे में लिखे नाम-पता, मोबाइल नंबर, टेलरिंग दुकान का नाम और माता-पिता, भाई की चिंता की बात को छोड़कर घाट से ही नर्मदा में छलांग लगा दी।

नर्मदा नदी से नहीं निकला तो मच गया हड़कंप

बताया जाता है कि जब जितेंद्र नर्मदा में कूंदा तो घाट के आसपास मौजूद लोगों को ध्यान इसलिए नहीं गया कि रोजाना ही लोग इस तरह से कूदकर नहाते हैं। लेकिन कुछ देर तक जब कूदा युवक नर्मदा में नहीं दिखा तो लोगों को शंका हुई और हड़कंप रहा कि एक युवक नर्मदा में डूब गया है। घाट पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर खोजबीन की और पुलिस को सूचना हुई। जब बरमान पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला करेली थाना क्षेत्र का होने के कारण करेली पुलिस को बुलाया गया। दोनों थाना की पुलिस ने कपड़ों के पास मिले पर्चे के आधार पर खोजबीन की तो सामने आया कि डूबा हुआ युवक अपनी ससुराल आया था।

कपड़ों के साथ मिली सल्फास की डिब्बी:

पुलिस ने जब डूबे युवक के ससुराल वालों की मौजूदगी में कपड़ों की तलाशी ली तो एक सल्फास की डिब्बी भी मिली। जिससे पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने नर्मदा में कूदने का कदम सोच समझकर ही उठाया है। सल्फास की डिब्बी का मिलना और पर्चे में अपनी जानकारी, पहचान के लिए आधार कार्ड आदि जानकारी छोड़कर जाना इस बात का संकेत है। बहरहाल पुलिस डूबे युवक की तलाश में लगी है। युवक के स्वजनों को भी घटना की सूचना भेजकर उन्हें बुलाया गया है, जिससे पता चल सके कि आखिर ऐसी क्या बात थी कि युवक ने अपनी ससुराल आकर यह कदम उठाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.