'मां को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर भटना पड़ रहा', सोनाली फोगाट की बेटी ने सरकार से मांगा इंसाफ

Updated on 10-06-2023 08:58 PM
टिकटॉक से मशहूर हुईं और फिर बिग बॉस सीजन 13 में नजर आईं सोनाली फोगाट हमारे बीच नहीं हैं। उनका 23 अगस्त, 2022 को गोवा में निधन हो गया था। इस खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। घटना को हुए 8 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। मगर अभी भी इंसाफ नहीं मिला है। बेटी यशोधरा, जिसने पहले ही पिता को खोया था, और फिर मां के जाने के गम ने तोड़ दिया था। वह अब सरकार से मदद मांग रही है। बता रही है कि वह दर-दर भटक रही है।


यशोधरा फोगाट ने फेसबुक पर वीडियो शेयर किया। हालांकि वो अब उनके पेज पर मौजूद नहीं है। मगर उसमें वह प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक से इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। उनका कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो उनका और समाज का न्यायपालिका पर से भरोसा उठ जाएगा। 53 सेकेंड के वीडियो में यशोधरा ने अपना परिचय देते हुए उन आरोपियों का जिक्र किया है जो एक जमानत पर बाहर है और दूसरा जमानत के लिए अप्लाई कर चुका है।

यशोधरा फोगाट ने वीडियो बनाया

वीडियो में यशोधरा कहती हैं, 'राम-राम, मैं यशोधरा फोगाट। सोनाली फोगाट की बेटी। मेरी मां को इंसाफ दिलाने के लिए और उनकी आत्मा को शांति दिलाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस केस में दो आरोपी हैं। जिसमें से एक की जमानत हो चुकी है गोवा हाईकोर्ट से। और दूसरे आरोपी ने जमानत के लिए अर्जी लगाई है। और वो न्याय पालिका में गड़बड़ी करने में सफल रहा। इस सारे प्रकरण में जो भी शामिल है।

यशोधरा ने कार्रवाई की मांग की

यशोधरा ने आगे बताया, 'मैं उनका नाम एक शिकायत पत्र में दे रही हूं। और ये शिकायत पत्र मैंने प्राइम मिनिस्टर, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, होम मिनिस्टर, लॉ मिनिस्टर, और डायरेक्टर ऑफ सीबीआई और ऑनरेबल जस्टिस ऑफ मुंबई के पास भेजा है। मैं माननीय प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अनुरोध करती हूं कि वो जल्द से जल्द कार्रवाई करें वरना न्यायपालिका से मेरा और समाज का विश्वास उठ जाएगा।'

सोनाली फोगाट के दो आरोपी कौन?

बता दें कि 22 अगस्त को सोनाली फोगाट गोवा गई थीं। वहां से उन्होंने कुछ फोटोज भी शेयर की थी। रात में एक पार्टी हुई थी, जिसमें उनको आरोपियों ने कुछ पिला दिया था। जिसका वीडियो भी सामने आया था। 23 अगस्त को उनकी जब मौत हुई तो परिजनों ने दो पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसमें एक सुखविंदर था जिसको 3 मई को गोवा हाईकोर्ट ने मर्डर केस में जमानत दे दी। वहीं, सुधीर सांगवान को NDPS में बेल मिली लेकिन मर्डर केस में अभी सुनवाई 15 जून तक के लिए टाल दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.