जल्द घटेंगे पेट्रोल-डीजल और सब्जियों के दाम, मोदी सरकार कर रही है बड़ी तैयारी, दूर भागेगी महंगाई

Updated on 18-08-2023 02:40 PM
नई दिल्ली : देश में जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices) घट सकते हैं। साथ ही खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई से भी निजात मिल सकती है। भारत सरकार इस पर काम कर रही है। अधिकारी एक प्लान पर विचार कर रहे हैं। इसमें विभिन्न मंत्रालयों के बजट से करीब 1 लाख करोड़ रुपये को री-अलोकेट किया जाएगा। इस पैसे को फूड और फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए लगाया जाएगा। यह रि-अलोकेशन इस तरह होगा, जिससे सरकार के घाटे का लक्ष्य प्रभावित नहीं हो। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है।


पीएम मोदी ले सकते हैं फैसला

पीएम मोदी आने वाले हफ्तों में यह फैसला ले सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इसमें लोकल गैसोलीन सेल्स पर टैक्स घटाना और खाद्य तेल तथा गेहूं पर आयात शुल्क को कम करना शामिल है। गैसोलीन पर टैक्स कम होगा तो पेट्रोल-डीजल के दाम घट जाएंगे।

बीते साल भी आई थी ऐसी योजना

पिछले साल सरकार की 26 अरब डॉलर की योजना के आने के बाद महंगाई को कंट्रोल करने के लिए इसी तरह के समायोजन का यह लगातार दूसरा साल होगा। इससे पहले, बीते हफ्ते आरबीआई ने रेपो रेट को यथावत रखने का निर्णय लिया था। भारत की ब्याज दर एशिया की सबसे अधिक ब्याज दर में से एक है। सरकार के तेल पर टैक्स घटाने की खबर सामने आने के बाद गुरुवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के शेयरों की शुरुआती गिरावट कुछ कम हुई थी।


चुनाव से पहले महंगाई घटाने का इरादा

पीएम मोदी ने इस हफ्ते देश को संबोधित करते हुए महंगाई से लड़ने का संकल्प लिया था। इसके बाद से अधिकारी इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। जुलाई में खुदरा महंगाई 15 महीनों के उच्च स्तर पर चली गई थी। भारत एक ऐसा देश है जिसमें प्याज और टमाटर की कीमतें सरकारें गिरा देती हैं। मोदी सरकार को कुछ महीनों बाद चुनावों में जाना है। ऐसे में वोटर्स के लिए कीमतों को जल्द नीचे लाना होगा। वहीं, सरकार बजट घाटे को बढ़ाने का जोखिम भी नहीं उठा सकती, क्योंकि इस पर वैश्विक निवेशकों की नजर रहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.