फिल्मों से निकाल दिए गए थे सूरज पंचोली, जिया खान मर्डर केस ने 10 साल में क्या-क्या नहीं छीना!

Updated on 02-05-2023 10:05 PM
जिया खान की मौत साल 2013 में हुई थी। इस मामले में 10 साल बाद फैसला आया। इस केस से सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया। बीते 10 सालों में उनके साथ क्या-क्या हुआ, इसको लेकर अब उनका दर्द छलका है। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि लोग उन्हें जज कर रहे हैं, जबकि वो कर भी नहीं रहे होते थे।

Jiah Khan 13 जून 2013 में मुंबई में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। कुछ दिनों बाद बरामद हुए सुसाइड नोट के आधार पर मुंबई पुलिस ने Sooraj Pancholi पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सूरज जिया के साथ रिश्ते में थे और एक्ट्रेस की मां राबिया खान ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

ऐसा महसूस करते थे सूरज

इन बीते सालों में सूरज पंचोली सवालों के घेरे में रहे। उनके साथ लोगों का रवैया कैसा रहा, इसको लेकर उन्होंने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया, 'मैं फंसा हुआ महसूस करता था, ब्रीदलेस और हर दिन जज किया जाता था। खासकर शोबिज में, धारणा ही सबकुछ है। किसी भी इवेंट में पहुंचने वाला मैं आखिरी व्यक्ति होता था और पहले ही निकल जाता था। यहां तक कि जब वे शायद मुझे जज नहीं कर रहे थे, तब भी मुझे ऐसा महसूस होता था कि वे जज कर रहे हैं। एक लगातार बना रहने वाला प्रेशर था। एक भावना थी कि लोग मेरे आस-पास नहीं रहना चाहते हैं या मेरे साथ नहीं दिखना चाहते हैं और ये अब तक का सबसे बुरा अहसास है। अनवॉन्टेड होने का अहसास।'

'कई फिल्मों से निकाल दिया गया'

सूरज पंचोली ने कहा कि जब पहली बार आरोप लगे तो वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा भी नहीं थे। उन्होंने दो साल बाद 2015 में अपनी पहली फिल्म 'हीरो' की। इसी दौरान उनके साथ कुछ वाकिया भी हुआ। उन्होंने बताया, 'मैंने थोड़ी हिचकिचाहट और विरोध महसूस किया। मुझे प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया था। मैं जिन फिल्मों में काम कर रहा था, उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। हर बार जब मैंने आगे बढ़ने की कोशिश की तो मीडिया में कुछ फर्जी खबरें, ऑनलाइन तानों ने मुझे पीछे खींच लिया।'

पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप

सूरज ने 2015 में अथिया शेट्टी के साथ एक्शन रोमांटिक फिल्म 'हीरो' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। निखिल आडवाणी के डायरेक्शन और सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म सुभाष घई की 1983 की फिल्म हीरो की रीमेक थी, जिसमें जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। सूरज की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.