जो जोनस से तलाक के कुछ ही दिन बाद सोफी टर्नर को मिला नया प्यार! ब्रिटिश घराने के राजकुमार को कर रही हैं डेट?

Updated on 03-11-2023 03:46 PM
जो जोनस से तलाक के बाद ऐसा लग रहा है कि सोफी टर्नर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं। हाल ही में, उन्हें 28 अक्टूबर को पेरिस में पेरेग्रीन पियर्सन नाम के ब्रिटिश आदमी को किस करते देखा गया। किस के बीच में पेरेग्रीन और सोफी की वायरल हुईं फोटोज ने सनसनी पैदा कर दी है। लेकिन ये सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ, कुछ घंटों बाद स्टेड डी फ्रांस में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 'रग्बी वर्ल्ड कप' का फाइनल मैच देखने के दौरान भी उन्हें कैमरे में कैद किया गया। दरअसल, सोफी ने शो में भी हिस्सा लिया था।

Sophie Turner के साथ सुर्खियां बटोरने वाला यह ब्रिटिश आदमी कौन है, इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। हालांकि पेरेग्रीन के बारे में काफी कुछ हाथ लगा है। आइए सब बताते हैं। पेरेग्रीन पियर्सन का पूरा नाम पेरेग्रीन जॉन डिकिंसन पियर्सन है लेकिन उन्हें पेरी कहा जाता है। वह 29 वर्षीय ब्रिटिश यंगस्टर हैं, जो एक अमीर परिवार से आते हैं और ब्रिटेन के वेस्ट ससेक्स में काउड्रे एस्टेट के उत्तराधिकारी हैं। कुल मिलाकर वो ब्रिटिश घराने के राजकुमार हैं।

कौन हैं सोफी टर्नर के नए पार्टनर?

प्रोडक्शन और एजुकेशन बिजनेस में उनका एक लंबा इतिहास है, इसका श्रेय उनके दादाजी सैमुअल पियर्सन को जाता है, जिन्होंने 1800 के दशक के दौरान लंदन में एक बड़ी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी। यह कंपनी एक समय में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी थी। फिलहाल उनका परिवार कई बिजनेस को एक साथ चलाता है।

कौन हैं पियर्सन के माता-पिता?

उनके माता-पिता माइकल ऑरलैंडो वीटमैन पियर्सन हैं, जिन्हें चौथे विस्काउंट काउड्रे के नाम से भी जाना जाता है। पेरेग्रीन के पिता माइकल चौथे विस्काउंट काउड्रे हैं। 1960 के दशक के अंत में, माइकल ने फिल्म इंडस्ट्री में काम किया और 'सिम्पैथी फॉर द डेविल' और 1971 की 'वैनिशिंग पॉइंट' जैसी फिल्में बनाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.