पति जो जोनस की Ex गर्लफ्रेंड के अपार्टमेंट में रह रही हैं सोफी टर्नर, टेलर स्विफ्ट ने रेंट पर दिया है अपना घर

Updated on 28-09-2023 02:07 PM
एक्ट्रेस सोफी टर्नर अपने पति जो जोनस के साथ चल रही तलाक की लड़ाई के बीच, न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट में रह रही हैं। 'पेज सिक्स' के अनुसार, वो टेलर स्विफ्ट के घर में रह रही हैं। दरअसल टेलर ने सोफी को रहने के लिए ये घर रेंट पर दिया है। बिल्डिंग के बाहर अपनी बेटियों के साथ सोफी की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। बता दें कि साल 2008 में टेलर स्विफ्ट, जो जोनस की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रिबेका पैड Taylor Swift की प्रॉपर्टी है और यह उनके डाउनटाउन न्यूयॉर्क शहर के पड़ोस में है। कई तस्वीरों में Sophie Turner को बुधवार को अपनी बड़ी बेटी विला को बिल्डिंग से बाहर कार में ले जाते देखा गया। उनके साथ एक दूसरी महिला भी थी जो सोफी की छोटी बेटी 14 महीने की डेल्फ़िन को ले गई थीं।

टेलर स्विफ्ट के घर पर रह रहीं सोफी टर्नर

दो सूटकेस और एक बैग के साथ तीनों को बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा गया और वो कार के अंदर चली गईं। अपने बच्चों को ले जाने से पहले सोफी ने उन्हें बेल्ट बांधने में मदद की। फिर वह वापस अपार्टमेंट के अंदर चली गईं। 'डेलीमेल' के अनुसार, जब सोफी अपने बच्चों को छोड़ने आई थीं तो उन्हें अपनी शादी की अंगूठी पहने हुए भी देखा गया। एक्ट्रेस ने नेवी ब्लू स्वेटशर्ट, पीले शॉर्ट्स और स्नीकर्स पहने हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सोफी ने बाद में अपनी शादी की अंगूठी उतार दी जब वह एक दोस्त के साथ बाहर निकलीं।

बेटियों को ले जाने के लिए सोफी की लड़ाई

कुछ दिन पहले, सोफी ने अपनी दो बेटियों को इंग्लैंड वापस भेजने के लिए Joe Jonas पर मुकदमा दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जो ने उनके पासपोर्ट सौंपने से इनकार कर दिए। उन्होंने कोर्ट से तलाक पर रोक लगाने के लिए कहा है क्योंकि उनके बच्चों के साथ कुछ प्रोसेस किए जा रहे हैं। अदालती दस्तावेज़ कुछ ही दिन पहले दायर किए गए थे जब अलग हुए कपल ने अपनी बेटियों को न्यूयॉर्क में रखने पर सहमति जताई थी, जबकि वे अपने तलाक से जुड़े काम कर रहे थे।

जो जोनस और सोफी टर्नर का तलाक

5 सितंबर को जो ने यह आरोप लगाते हुए कि उनकी शादी पूरी तरह से टूट गई थी, सोफी से तलाक के लिए अर्जी दायर की। दोनों ने अगले दिन एक बयान जारी कर अपने ब्रेकअप को दोनों का फैसला बताया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, 'शादी के चार शानदार सालों के बाद हमने आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। ऐसा क्यों है इसके बारे में कई अटकलें हैं, लेकिन यह हम दोनों का फैसला है और हम ईमानदारी से आशा करते हैं कि हर कोई हमारे और हमारे बच्चों का सम्मान कर सकता है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.