प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद

Updated on 22-06-2026 01:06 PM

अम्बिकापुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित होकर और जनता का विश्वास अर्जित करते हुए 12 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर को प्रदेशभर में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का भी विशेष आयोजन किया गया है।

इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री साय ने अम्बिकापुर में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक बृजेश पांडे से उनके निवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान होता है तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त करती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करना है, ताकि वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की जनता की सेवा करते रहें और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष  अनुराग सिंहदेव, भारत सिंह सिसौदिया, अखिलेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.