साउथ के फिल्म प्रोड्यूसर रविंदर चंद्रशेखरन अरेस्ट, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

Updated on 08-09-2023 02:50 PM
साउथ के फिल्म प्रोड्यूसर रविंदर चंद्रशेखरन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने नगर निगम के सॉलिड वेस्ट को एनर्जी में बदलने के बिजनेस प्रपोजल के साथ एक बिजनेसमैन से 15.83 करोड़ रुपये की धोखाखड़ी की है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है और रविंदर को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की एंट्रस्टमेंट डॉक्यूमेंट फ्रॉड (ईडीएफ) विंग-I ने गुरुवार को एक बिजनेसमैन के साथ ₹15.83 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में रविंदर चंद्रशेखरन को गिरफ्तार किया।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने कहा कि 'मदव मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' के बालाजी कापा ने ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नर के सामने शिकायत दर्ज कराई कि। शिकायत में कहा गया कि अक्टूबर 2020 में लिब्रा प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के 39 साल के रविंदर चंद्रशेखरन ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने नगर पालिका के सॉलिड वेस्ट को एनर्जी में बदलने के लिए एक नया बिजनेस प्रपोजल रखा और फाइनेंस की सहायता मांगी। उन्होंने 17 सितंबर 2020 को एक इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट किया और बालाजी कापा ने ₹15.83 करोड़ का पेमेंट किया। रकम मिलने के बाद रविंदर ने न तो एनर्जी का कारोबार शुरू किया और न ही रकम वापस की।

जाली दस्तावेजों का किया इस्तेमाल

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और EDF ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान ये पता चला कि रविंदर ने बालाजी कापा से इन्वेस्टमेंट हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। फिल्म प्रोड्यूसर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.