Indian 2 के डायरेक्टर शंकर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे साउथ के बड़े स्टार्स, राम चरण और विक्रम ने किया हैरान

Updated on 18-08-2023 02:44 PM
'रोबोट' और 'रोबोट 2' जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एस. शंकर का 17 अगस्त को बर्थडे था, और इस मौके पर एक शानदार पार्टी रखी गई। इस पार्टी में साउथ के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। शंकर के बर्थडे से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी में राम चरण और चियान विक्रम भी पहुंचे।

S. Shankar ने यह बर्थडे पार्टी चेन्नै में रखी थी, जिसमें एसजे सूर्या, लिंगास्वामी, विग्नेश सिवन, लोकेश कनगराज और कार्तिक सुब्बाराज भी नजर आए। एसजे सूर्या ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, और शंकर को बर्थडे विश किया।

शंकर के बर्थडे में पहुंचे राम चरण, चियान विक्रम

शंकर की बर्थडे पार्टी में सभी सितारे बन-ठनकर पहुंचे थे, लेकिन चियान विक्रम ने सारी लाइमलाइट बटोर ली। दरअसल वह इस वक्त अपनी फिल्म 'थंगलान' को लेकर चर्चा में हैं। इस वजह से शंकर की पार्टी में नए लुक में नजर आए। उन्होंने अपना वजन भी काफी बढ़ा लिया, जिसकी वजह से हेल्दी लग रहे थे।

शंकर की आने वाली बड़ी फिल्में

शंकर की बात करें, तो वह इस वक्त अपनी दो फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, जिन्हें वह डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्में हैं 'इंडियन 2' और 'गेम चेंजर'। जहां 'इंडियन 2' में कमल हासन नजर आएंगे, वहीं 'गेम चेंजर' में राम चरण, कियारा आडवाणी, एस जे सूर्या, नस्सर और जायमरवि जैसे स्टार्स हैं।

हाइएस्ड पेड डायरेक्टर्स में शुमार

एस. शंकर की गिनती देश के हाइएस्ट पेड डायरेक्टर्स में की जाती है। उन्होंने 1993 में फिल्म 'जेंटलमैन' से बतौर डायरेक्टर शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने फिल्मफेयर का बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड जीता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि शंकर कभी एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखे। और आज वह देश के बड़े डायरेक्टर्स में शुमार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.