पुलों के संधारण के लिए चलेगा विशेष अभियान : मंत्री भार्गव

Updated on 14-10-2022 05:02 PM

भोपाल

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि वर्षाकाल के उपरांत लोक निर्माण विभाग पुलों के संधारण के लिए विशेष अभियान चलाएगा। ग्वालियर अंचल के 6 पुलों के मरम्मत कार्य के लिए 3 करोड़ 81 लाख 97 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलों के संधारण के लिए विशेष मरम्मत मद से यह राशि प्रदान की गई है। प्रथम चरण में ग्वालियर सेतु संभागांतर्गत अशोकनगर शहर में आर.ओ.बी. की मरम्मत के लिए 67 लाख 57 हजार रूपये, मुंगावली मल्हारगढ़ मार्ग पर कैथन नदी पर स्थित पुल की विशेष मरम्मत 13 लाख 86 हजार, बीना कांजिया मार्ग में बेतवा नदी पर स्थित पुल का विशेष मरम्मत कार्य 52 लाख 86 हजार, बरसत पटोदी मार्ग पर पार्वती नदी पर पुल की विशेष मरम्मत कार्य 71 लाख 41 हजार, ग्वालियर जिले में करियावटी बडगौर मार्ग पर सिंध नदी पर जलमग्नीय पुल के टेम्परेरी रेस्टोरेशन कार्य के लिए 1 करोड़ 64 लाख 30 हजार और दतिया जिले के उन्नाव-झांसी मार्ग में पहुज नदी पर जलमग्नीय पुल का विशेष मरम्मत कार्य के लिए 11 लाख 97 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.