अहमदाबाद टेस्ट खत्म होने से पहले WTC Final में भारत, विराट के दोस्त का स्पेशल गिफ्ट

Updated on 13-03-2023 10:26 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में लोहा ले रही टीम इंडिया को मैच खत्म होने से पहले ही सबसे बड़ा गिफ्ट मिल गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को न्यूजीलैंड ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट गिफ्ट कर दिया है। आखिरी गेंद तक चले सांस रोक देने वाले हाई टेंपर मुकाबले में मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत की जरूरत थी और यहां केन विलियमसन बल्ले से चूकने के बाद रन दौड़कर पूरा किया। इसके साथ ही श्रीलंका WTC फाइनल की रेस से आउट हो गया, जबकि भारतीय टीम का रास्ता साफ हो गया।


भारत को फाइनल में पहुचंने के लिए ऐसा बन रहा था सेनेरियो
दरअसल, भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए अहमदाबाद में जीत की जरूरत थी। दूसरी ओर, श्रीलंका को न्यूजीलैंड दोनों मैच में हराने की जरूरत थी। पहले ही मैच में उसे न्यूजीलैंड ने हरा दिया तो ऐसे में भारत को फाइनल का टिकट मिल गया। इस तरह भारतीय टीम लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी, जो 7 जून से इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही होना है।
केन विलियमसन ने किया कमाल, श्रीलंका को मिली हार
मैच में श्रीलंका ने 285 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 70 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। 5वें दिन के खेल का एक अहम हिस्सा बारिश की वजह से नहीं हो सका, लेकिन जब खेल शुरू हुआ तो केन विलियमसन और डैरिल मिशेल ने गजब की बैटिंग की। शतक चूकने वाले मिशेल ने 86 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 81 रन ठोके तो टॉम लाथम ने 24 और हेनरी निकोल्स ने 20 रन की अहम पारी खेली।

विलियमसन ने जड़ा 27वां टेस्ट शतक
पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने कमाल की बैटिंग करते हुए 27वां टेस्ट शतक जड़ा। हाल ही में बाजबॉल के अंदाज में इंग्लैंड को हराने वाली इस टीम ने आखिरी के पलों में श्रीलंकाई गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए थे। खासकर मिशेल और केन विलियमसन के बीच हुई सझेदारी ने मैच का रुख पलटकर रख दिया। विलियमसन ने 177 गेंदों में शतक पूरा किया, जबकि 194 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी और यहां केन विलियमसन ने चौका जड़ा, जबकि एक रन आउट भी हुआ, लेकिन श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड को जीत से नहीं रोक सकी।
पिछली बार न्यूजीलैंड से मिली थी भारत को हार
रोचक बात यह है कि न्यूजीलैंड ने पहली बार हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत को हराया था। उस वक्त न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन थे, जबकि भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.