महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण में आदिवासी पुजारियों को खास आमंत्रण ,आज कैबिनेट बैठक उज्जैन में

Updated on 27-09-2022 04:48 PM
. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन आ रहे हैं. वो यहां महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. ये एक धार्मिक दौरा है लेकिन बीजेपी ने इसे राजनैतिक रूप से कैश कराने की तैयारी कर ली है. चुनावी साल में सरकार का फोकस यहां भी आदिवासियों पर है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे उस वक्त आदिवासी समाज के पुजारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सिलसिले में निर्देश जारी किए हैं. सरकार की तैयारी आदिवासी समाज में धार्मिक अनुष्ठान करवाने वाले तड़वी, पटेल, पुजारा समाज के लोगों को आमंत्रित करने की है. इसके अलावा अन्य प्रमुख पुजारी भी लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़ेंगे. मुख्यमंत्री ने इन सभी को आमंत्रित करने के संबंध में निर्देश दिए हैं. महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले 6 से 11 अक्टूबर तक अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

क्या है तैयारी ?
महाकाल प्रोजेक्ट के लोकार्पण के मौके पर उज्जैन सहित प्रदेश के सभी जिलों में प्रमुख मंदिरों को सजाया जाएगा. उज्जैन नगर में स्थित 84 महादेव मंदिर को विशेष साज सज्जा होगी. उज्जैन में लोकार्पण कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ संतों को आमंत्रित किया जा रहा है. कार्यक्रम से भजन मंडलियों और अखाड़ों को जोड़ने, आमजन को पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है.

उज्जैन में कैबिनेट
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले उज्जैन में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक भी होने जा रही है. आज दोपहर 12.30 बजे उज्जैन में शिवराज कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक में सरकार के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे. उसमें खास तौर पर पीएम के हाथों महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक के बाद सरकार के सभी मंत्री महाकाल कॉरिडोर का दौरा भी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 अक्टूबर के उज्जैन दौरे को भव्य बनाने के लिए तैयारियों पर मंथन किया जाएगा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.