बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध विहारों में हुए विशेष अनुष्‍ठान, श्रद्धालुओं को बांटा खीर का प्रसाद

Updated on 06-05-2023 06:24 PM
भोपाल। शहर में शुक्रवार को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। शहर के 52 बौद्ध विहारों में भगवान बुद्ध के शांति व अहिंसा का संदेश देती हुईं झांकियां निकलीं। भगवान बुद्ध की मूर्ति के सामने बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने प्रार्थना की और बुद्धम, शरणम्, गच्छामि के जयघोष किए। चूनाभट्टी बुद्ध भूमि महाविहार कोलार रोड में मुख्य कार्यक्रम हुआ। 25 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की मूर्ति के ऊपर छतरी बनाने के लिए भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ समेत बड़ी संख्‍या में धर्म प्रेमी बंधु पहुंचे। कमल नाथ ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बुद्ध धर्म के लोगों को शांति व अहिंसा का प्रतीक बताया। पूजा-अर्चना के बाद खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं को बांटा गया।
बंद चिड़ियों ओर मछलियों को आजाद किया, खीर का प्रसाद वितरण

बुद्धभूमि महाविहार मोनेस्ट्री चुनाभट्टी कोलार रोड पर दि बुद्धभूमि धम्मदूत संघ और राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के संयुक्त तत्वावधान में तथागत भगवान बुद्ध की त्रिगुण पावन जन्म, बुद्धत्व और महापरिनिर्वाण, वैशाख बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव मना। 2567वीं पवित्र बुद्ध जयंती समारोह-2023 के रूप मे आयोजन मनाया गया। भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने बताया कि बौद्ध अनुयायियों ने वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के दिन गरीबों को भोजन खिलाने, रोगियों को दवा दान करने, घरों में बंद चिड़ियों ओर मछलियों को आजाद करके प्रसन्नता का अनुभव किया। बौद्ध धम्म में प्रेम और करुणा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। घरों में पंचशील के ध्वज लगाकर अनुयाई पवित्र अष्टशील का व्रत धारण कर उसका कढ़ाई से पालन करने एवं अपने घर में खीर बनाकर प्रसाद के रूप में वितरण किया।
प्रज्ञा वाचनालय का शुभारंभ

दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया जिला शाखा की ओर से आयोजित समारोह आयोजित किया गया। पूज्य भिक्षु एवं श्रामणेर संघ तथा सम्माननीय सभी अतिथियों द्वारा तुलसी नगर करुणा बुद्ध विहार परिसर में निर्मित प्रज्ञा वाचनालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीसी शर्मा प्रमुख अतिथि दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया के ट्रस्टी-राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रबोधि पाटिल, आरपीआइ के राष्ट्रीय महासचिव डा मोहनलाल पाटिल, भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मान भीमराव कांबले कई लोग मौजूद रहे।
पांच दिवसीय श्रामणेर शिविर का समापन

भगवान बुद्ध जयंती पर पांच दिवसीय श्रामणेर शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर बुद्ध एवं उनका धम्म की किताब वितरित की गई। समापन कार्यक्रम में डा मोहनलाल पाटिल, दलित बन्सोड, हरिश लोनारे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.