पीएम मोदी की भोपाल यात्रा के लिए एसपीजी की ब्लू बुक तैयार, आसपास के जिलों में होटल-लॉजों में चेकिंग

Updated on 23-02-2025 01:00 PM
भोपाल। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने ब्लू बुक तैयार कर ली है। 23 और 24 फरवरी को प्रधानमंत्री जिन कार्यक्रमों में शामिल होंगे, उन सभी कार्यक्रमों की सुरक्षा एसपीजी ने अपने हाथों में ले ली है।पूरी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था ब्लू बुक के प्रोटोकाल के अनुसार ही रहेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसपीजी अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन कर ब्लू बुक तैयार की है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा तीन लेयरों में रहेगी। एसपीजी के सुरक्षा व्यवस्था के अलावा आइपीएस अफसर और फिर पुलिसकर्मी भी मानव संग्रहालय समेत अन्य स्थानों पर तैनात रहेंगे।

वहीं कार्यक्रम से पहले आसपास के जिलों से करीब तीन हजार पुलिसकर्मी राजधानी पहुंच गए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने एयरपोर्ट से लेकर राजभवन, इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय तक के रोड रूट पर रिहर्सल की।

क्या है ब्लू बुक

  • किसी भी राज्य में प्रधानमंत्री की यात्रा गृह मंत्रालय की ब्लू बुक के आधार पर होती है।
  • ब्लू बुक में पीएम की यात्रा को लेकर सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए जाते हैं।
  • गृह मंत्रालय इसे एक बुकलेट के रूप में सुरक्षा एजेंसी को सौंपती है।
  • ब्लू बुक में पीएम की सुरक्षा के लिए माइक्रो और मैक्रो स्टेप लिखे होते हैं। कार्यक्रम से पहले एक रैकी के बाद प्लान तैयार किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.