क्रिस्‍टोफर नोलन की अगली फिल्‍म में मैट डैमन संग दिखेंगे 'स्‍पाइडर मैन' टॉम हॉलैंड, 2026 में होगी रिलीज

Updated on 23-10-2024 04:25 PM
'ओपेनहाइमर', 'टेनेट', 'इंटरस्‍टेलर', 'इन्सेप्शन', 'द डार्क नाइट राइजेज', सदी से सबसे महान डायरेक्‍टर्स में शुमार क्रिस्‍टोफर नोलन की नई फिल्‍म का इंतजार हर किसी को है। पिछले दिनों खबर आई थी कि नोलन ने अपनी अगली फिल्‍म में मैट डैमन को कास्‍ट किया है। अब नई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह 'स्‍पाइडर मैन' फेम टॉम हॉलैंड को भी ऑफर दिया है।

'हॉलीवुड रिपोर्टर' के मुताबिक, अगर सब ठीक रहा तो टॉम हॉलैंड अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्‍म में मैट डेमन के साथ दिखाई देंगे। क्रिस्टोफर नोलन इस फिल्‍म की कहानी भी लिख रहे हैं और इसे डायरेक्‍ट भी करेंगे। यह फिल्‍म यूनिवर्सल पिक्चर्स के बैनर तले 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2025 में शुरू होगी फिल्‍म की शूटिंग


हालांकि, यूनिवर्सल पिक्‍चर्स ने अभी तक टॉम हॉलैंड की कास्टिंग पर कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन समझा जा रहा है इस फिल्म की शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू हो जाएगी। क्रिस्‍टोफर नोलन और यूनिवर्सल पिक्‍चर्स की जोड़ी की पिछली फिल्‍म 'ओपेनहाइमर' थी, जिसने बेस्‍ट फिल्म का ऑस्‍कर अवॉर्ड जीता। यही नहीं, इसने दुनियाभर में 975 मिलियन डॉलर यानी करीब 8000 करोड़ रुपये की कमाई की।

क्रिस्‍टोफर नोलन ने वार्नर ब्रदर्स से तोड़ी पार्टनरश‍िप


'ओपेनहाइमर' के लिए नोलन ने वार्नर ब्रदर्स के साथ अपनी 20 साल से अध‍िक की पार्टनरश‍िप तोड़ी थी, जिसने सिनेमा की दुनिया को 'द डार्क नाइट ट्रिलॉजी' और 'इन्‍सेप्शन' जैसी फिल्में दीं।

'स्‍पाइडर मैन 4' की भी हो रही है तैयारी


वर्कफ्रंट की बात करें तो टॉम हॉलैंड ने बीते दिनों ही बताया था कि वह 'मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स' में एक बार फिर पीटर पार्कर बनकर लौट रहे हैं। टॉम ने बताया कि उन्‍होंने और उनकी को-स्‍टार जेंडाया ने 'स्‍पाइडर मैन 4' की स्‍क्र‍िप्‍ट का पहला ड्राफ्ट पढ़ लिया है। वह 2022 में 'अनचार्टेड' में नजर आए थे। इसके अलावा वह 2023 में टीवी शो 'द क्राउडेड रूम' में भी दिखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.