संकट में भी नहीं टूटा हौसला: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने संभाला चंदा बाई का परिवार

Updated on 27-05-2026 12:43 PM

एमसीबी। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में संचालित शासन की योजनाएं आज कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रही हैं। ग्राम अमृतधारा, पंचायत लाई निवासी स्वर्गीय चंदा बाई की कहानी ऐसी ही एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी है, जिसने यह साबित कर दिया कि जागरूकता और सही समय पर लिया गया निर्णय कठिन परिस्थितियों में पूरे परिवार का सहारा बन सकता है।

नारायणी कुबेर महिला समूह की अध्यक्ष रहीं चंदा बाई हमेशा महिलाओं को शासन की योजनाओं से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती थीं। समूह की बैठकों में वे महिलाओं को बचत, आत्मविश्वास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व के बारे में जागरूक करती थीं। इसी दौरान उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया था।

15 सितंबर 2025 को चंदा बाई का आकस्मिक निधन हो गया। परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया। लेकिन कठिन समय में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आई। चंदा बाई द्वारा पूर्व में कराया गया बीमा उनके परिवार के काम आया और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, बरबसपुर शाखा के माध्यम से उनके परिजनों को 2 लाख रुपए की बीमा दावा राशि प्राप्त हुई। यह सहायता राशि परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई और उन्हें कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद मिली।

यह कहानी केवल एक बीमा क्लेम मिलने की नहीं, बल्कि जागरूकता, दूरदर्शिता और महिला सशक्तिकरण की भी कहानी है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर चंदा बाई ने न केवल स्वयं योजनाओं का लाभ लिया, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आज ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रही है। बेहद कम प्रीमियम में मिलने वाली यह योजना संकट के समय परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती है।

चंदा बाई के परिवार को मिला यह लाभ अब गांव की अन्य महिलाओं और परिवारों के लिए प्रेरणा बन गया है। ग्रामीण बैंक, महिला समूहों और शासन की संयुक्त पहल से गांव-गांव तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और लोग भविष्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.