खेल बजट ढाई गुना बढ़ कर 738 करोड़ रूपये हुआ - खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया

Updated on 02-03-2023 05:22 PM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सर्वसमावेशी और लोक कल्याणकारी बजट प्रस्तुत हुआ है। यह बजट मध्यप्रदेश में अनंत संभावनाओं की बंद खिड़कियों को खोलने वाला बजट है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रदेश का बजट समग्र विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप गाँव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान का बजट है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि अंत्योदय के प्रण और समग्र विकास के संकल्प को आधार देता यह बजट, नया मध्यप्रदेश और सशक्त मध्यप्रदेश की समृद्धि का संकल्प है।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिये खेल विभाग के बजट को बढ़ा कर 738 करोड़ रूपये किया गया है, जो वर्ष 2022-23 की तुलना में लगभग ढाई गुना अधिक है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का सफल आयोजन प्रदेश के 8 शहरों में किया गया। इन खेलों में अभूतपूर्व सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर मध्यप्रदेश 39 स्वर्ण, 30 रजत एवं 27 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में तृतीय स्थान पर रहा है। इस आयोजन से प्रदेश में खेलों के लोकव्यापीकरण एवं नई खेल संस्कृति के विकास को बढ़ावा मिला है।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास के लिये निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भोपाल को स्पोर्टस हब बनाने तथा प्रदेश में स्पोर्टस टूरिज्म को बढ़ाने के मद्देनजर नाथू बरखेड़ा भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्टस कॉम्पलेक्स तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्टस साइंस सेटंर की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी स्पोर्टस अधो-संरचना को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली है, जिससे आगामी मार्च में शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन भी मध्यप्रदेश में किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.