खेल विभाग की 5 शहरों में 20 अकादमी हो जाएंगी:उज्जैन में मलखंभ और जिम्नास्टिक अकादमी खुलेंगी

Updated on 03-06-2025 01:07 PM

मप्र खेल विभाग चार शहरों में 18 खेल अकादमियां संचालित कर रहा है। इसी कड़ी में पांचवां नाम उज्जैन का जुड़ने जा रहा है। जुलाई में उज्जैन में मलखंभ और जिम्नास्टिक अकादमी की शुरुआत होने जा रही है। उज्जैन में नानाखेड़ा स्थित मल्टीपर्पज हॉल अब प्रशिक्षण केंद्र के रूप में तैयार हो चुका है। यहीं से दोनों अकादमियों की शुरुआत की जाएगी।

शुरुआती चरण में हर अकादमी में 40-40 खिलाड़ी लिए जाएंगे। खेल विभाग के डायरेक्टर राकेश गुप्ता के अनुसार, हमारी पूरी तैयारी जुलाई से उज्जैन में मलखंभ और जिम्नास्टिक अकादमी शुरू करने की है। अभी खेल विभाग की 4 शहरों में 18 अकादमियां संचालि हैं। इसके बाद 5 शहरों में 20 अकादमियां हो जाएंगी।

अभी यहां हैं अकादमी : जबलपुर (आर्चरी), शिवपुरी (गर्ल्स क्रिकेट), ग्वालियर (गर्ल्स हॉकी व बैडमिंटन) और भोपाल में विभिन्न खेलों की अकादमियां संचालित हैं। प्रदेश की अकादमियों में खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शिक्षा और एक्सपोजर जैसी सुविधाएं मुफ्त दी जाती हैं।

ट्रेनिंग सेंटर तैयार है... नानाखेड़ा में मल्टीपर्पज हॉल तैयार हो चुका है। इसमें मलखंभ समेत सभी इनडोर खेल खेले जा सकते हैं। यह हमारा ट्रेनिंग सेंटर हो सकता है। रही बात खिलाड़ियों के आवास की, तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था देख रखी है। ओपी हरोड़, जिला खेल अधिकारी, उज्जैन

मलखंभ: मेडल उज्जैन के खिलाड़ियों ने ही दिलाए प्रदेश के 90% मलखंभ खिलाड़ी और कोच उज्जैन से ही आते हैं। हाल ही में ‘खेलो इंडिया’ और ‘उत्तराखंड नेशनल गेम्स’ में उज्जैन के खिलाड़ियों ने ही राज्य को मेडल जिताए हैं। जिम्नास्टिक: शुरुआत में चुनौती, कम हैं खिलाड़ी जिम्नास्टिक की मौजूदगी मप्र में सीमित है। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में ही यह आंशिक रूप से है। कोचिंग सुविधा व खिलाड़ी कम होने के कारण शुरुआत में कोच और खिलाड़ी बाहर से बुलाने होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.